
मालिश करवाने गया महिला के घर, बेटी को अकेला पाकर रिटायर्ड असिस्टेंट मैनेजर ने कर दी गन्दी हरकत
रायपुर. Minor Girl Molested In Chhattisgarh: मालिश कराने के लिए जनता कॉलोनी जाने वाले मार्कफेड के रिटायर्ड असिस्टेंट मैनेजर पर नाबालिग ने छेडख़ानी का आरोप लगाते हुए राजेंद्र नगर पुलिस को शिकायत कर दी। नाबालिग की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम रामेश्वर ठाकुर पुलिस द्वारा बताया जा रहा है।
राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार जनता कॉलोनी निवासी नाबालिग ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि राजेंद्र नगर सेक्टर-7 निवासी रामेश्वर ठाकुर 1 मार्च 2019 से उसके घर में मां से मालिश कराने आता था।
28 सितंबर को आरोपी ने उसे अकेला देखकर उसकी नियत खराब हो गयी। जिसके बाद उसने उसके साथ अश्लील हरकत की। नाबालिग ने विरोध किया तो धमकी देकर आरोपी घर से चला गया। नाबालिग ने अपनी मां को जानकारी दी और फिर खुद थाना पहुंचकर पुलिस में शिकायत की।
पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 354 और पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
Published on:
1 Oct 2019, 8:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.