बिलासपुर

नगर निगम तैयार कर रहा सूची! आवासीय नक्शे में कमर्शियल उपयोग से Tax नुकसान, oyo होटल पर शिकंजा

CG News: बिलासपुर जिले के नगर निगम ने अब आवासीय क्षेत्रों में संचालित ओयो होटलों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Oct 2025, 6:41 PM IST
नगर निगम तैयार कर रहा सूची! आवासीय नक्शे में कमर्शियल उपयोग से Tax नुकसान, oyo होटल पर शिकंजा(photo-patrika)
नगर निगम तैयार कर रहा सूची! आवासीय नक्शे में कमर्शियल उपयोग से Tax नुकसान, oyo होटल पर शिकंजा(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के नगर निगम ने अब आवासीय क्षेत्रों में संचालित ओयो होटलों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर के कई रहवासी इलाकों में बिना गुमास्ता लाइसेंस और नक्शे में बदलाव किए ओयो होटल संचालित किए जा रहे हैं। ये होटल आवासीय भवनों को व्यावसायिक उपयोग में लाकर न केवल नगर निगम को टैक्स का नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि कॉलोनीवासियों के लिए असुविधा का कारण भी बन रहे हैं।

CG News: नगर निगम बना रहा सूची

जानकारी के अनुसार, शहर की कई पॉश कॉलोनियों में टू बीएचके के नक्शे को बदलकर 15 से 17 छोटे कमरे बनाकर ओयो होटल चलाए जा रहे हैं। निगम के अधिकारियों ने हाल ही में एक ओयो होटल में कार्रवाई की है और अब ऐसे सभी होटल संचालकों की सूची तैयार की जा रही है जो निगम से आवश्यक अनुमति लिए बिना व्यावसायिक गतिविधियां चला रहे हैं।

शिकायत पर एक ओयो होटल पर कार्रवाई की गई है। शहर में बिना गुमास्ता व नक्शा अप्रूवल के अवैध रूप से संचालित पाए जाने वाले ओयो होटलों को सील और जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

कई कॉलोनियों से निगम के पास पहुंची शिकायत

पॉश कॉलोनियों में संचालित ओयो होटलों को लेकर नगर निगम मुख्यालय और जोन कार्यालय में दर्जनों शिकायतें पहुंच चुकी हैं। ऐसे में पॉश कॉलोनियों में संदिग्ध गतिविधियों के साथ संचालित इन ओयो होटलों की जांच की तैयारी निगम अफसर कर रहे हैं।

Updated on:
6 Oct 2025, 6:41 PM IST
Published on: