बिलासपुर

कस्टमर को ‘स्पेशल सर्विस’ दो, Sex करो! युवती के मना करने पर 6 माह की सैलरी रोकी, नेपाली महिलाएं चला रही थी स्पा सेंटर

Crime News: शुरुआत में उससे बॉडी मसाज, थैरेपी और फेशियल जैसी सेवाएं देने को कहा गया, लेकिन बाद में “स्पेशल सर्विस” के नाम पर कस्टमर से सेक्स करने के लिए दबाव बनाया जाने लगा।
2 min read
Prostitution Case
देह व्यापार का चौंकाने वाला खुलासा (प्रतीकात्मक फोटो)

Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से स्पा सेंटर की आड़ में युवतियों के शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती ने संचालकों पर जबरन अनैतिक कार्य के लिए दबाव बनाने और इनकार करने पर छह महीने का वेतन रोकने का आरोप लगाया है।

पीड़िता अंबिकापुर की रहने वाली है। उसने 7 फरवरी को सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। युवती के अनुसार, सत्यम चौक स्थित आइवरी स्पा सेंटर का संचालन पूजा डेकाल द्वारा किया जाता था, जबकि नीरू तमंग वहां मैनेजर के रूप में कार्यरत थी। दोनों महिलाएं नेपाली मूल की बताई जा रही हैं, जो आधार कार्ड बनवाकर बिलासपुर में रह रही थीं।

“स्पेशल सर्विस” के नाम पर कस्टमर से सेक्स करने के लिए दबाव

शिकायत के मुताबिक, पीड़िता को अच्छी कमाई और नौकरी का लालच देकर बिलासपुर बुलाया गया और स्पा सेंटर में काम पर रखा गया। शुरुआत में उससे बॉडी मसाज, थैरेपी और फेशियल जैसी सेवाएं देने को कहा गया, लेकिन बाद में “स्पेशल सर्विस” के नाम पर कस्टमर से सेक्स करने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। जांच में सामने आया है कि फैमिली सैलून की आड़ में स्पा सेंटर संचालित किया जा रहा था।

मना करने पर 6 माह की सैलरी रोकी

युवती का आरोप है कि जब उसने इस तरह की मांगों से इनकार किया, तो उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और छह महीने की सैलरी भी रोक ली गई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि स्पा सेंटर में आने वाले ग्राहकों से 2 से 3 हजार रुपये तक वसूले जाते थे। इनमें से युवतियों को 1,000 से 1,500 रुपये देने की बात कही जाती थी, लेकिन कई बार यह राशि भी नहीं दी जाती थी। पीड़िता के अनुसार, अधिकांश रकम संचालक और मैनेजर ही रख लेते थे।

जांच में जुटी पुलिस

युवती का कहना है कि नौकरी के बहाने उसे जबरन देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की गई। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने स्पा सेंटर में काम करने वाली अन्य युवतियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि और भी महिलाएं शोषण का शिकार हो सकती हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और शहर में संचालित अन्य स्पा सेंटरों की भी जांच की तैयारी की जा रही है।

Updated on:
08 Feb 2026 03:32 pm
Published on:
08 Feb 2026 03:31 pm