बिलासपुर

बिलासपुर के 15 निजी स्कूलों को नोटिस जारी, मान्यता रद्द करने की चेतावनी, जानें वजह

CG News: समग्र शिक्षा के तहत जिले के शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने का कार्य यूडाइस पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है, लेकिन कई निजी स्कूलों में यह प्रक्रिया बेहद धीमी पाई गई है। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए जिला प्रशासन ने 15 अशासकीय विद्यालयों को कारण […]

less than 1 minute read
नोटिस (photo source- Patrika)

CG News: समग्र शिक्षा के तहत जिले के शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने का कार्य यूडाइस पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है, लेकिन कई निजी स्कूलों में यह प्रक्रिया बेहद धीमी पाई गई है। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए जिला प्रशासन ने 15 अशासकीय विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

नोटिस प्राप्त स्कूलों में लोयला उच्च माध्यमिक विद्यालय, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बहतराई, चैतन्य टेक्नो तोरवा, जैन इंटरनेशनल स्कूल, विवेकानंद उच्च माध्यमिक बसहा समेत अन्य संस्थान शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार, अपार आई मामले में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

ये भी पढ़ें

जेवर दे दो, वरना जान से जाओगे… पिस्टल की नोक पर ज्वेलरी कारोबारी से लाखों की लूट, लहूलुहान हालत में थाने पहुंचा

समय पर नहीं बनाए गए हैं आईडी

जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संबंधित विद्यालय निर्धारित समयावधि में अपार आईडी और आधार प्रविष्टि का कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। यदि तय समय में संतोषजनक जवाब या प्रगति नहीं मिली, तो संबंधित स्कूलों की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण और योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन के लिए अपार आईडी बनाना अनिवार्य है, इसलिए लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Published on:
18 Feb 2026 08:34 am
Also Read
View All
दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, केंदा घाटी में कोयला लदा ट्रेलर पलटा, जांच में जुटी पुलिस

अविवाहित हूं बोल कर अकेले छोड़ दिया मुझे… जीजीयू कैंपस के कर्मचारी पर दूसरी शादी की तैयारी का आरोप, पत्नी बोली- 50 लाख देकर दिलाई नौकरी

जेवर दे दो, वरना जान से जाओगे… पिस्टल की नोक पर ज्वेलरी कारोबारी से लाखों की लूट, लहूलुहान हालत में थाने पहुंचा

बिलासपुर की पेय फैक्ट्री पर आयकर विभाग की रेड, कई राज्यों में एक साथ कार्रवाई, खंगाले जा रहे दस्तावेज

Bilaspur News: महामाया मंदिर कुंड में कछुओं की रहस्यमयी मौतें, 1 साल में 34 जानें गईं, जांच रिपोर्ट अभी भी लापता

अगली खबर