बिलासपुर

इस आदमी के अंदर कूट कूट कर भरी थी अश्लीलता, पत्नी के नाम फेसबुक आईडी बनाकर लड़कियों को भेजता था अश्लील वीडियो और…

Police arrested: लड़की की फेसबुक आईडी की जांच की गई तो निकला उसका पति, आरोपी पति गिरफ्तार
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jul 2019, 12:29 PM IST
Police arrested railway employee for sending obscene video
इस आदमी के अंदर कूट कूट कर भरी थी अश्लीलता, पत्नी के नाम फेसबुक आईडी बनाकर लड़कियों को भेजता था अश्लील वीडियो और...

बिलासपुर. सोशल मीडिया क्राइम (Social media crime) का एक नया मामला सामने आया है। जहां एक शख्स अपनी पत्नी के नाम से फेसबुक आईडी(fake Facebook ID)बनाकर लड़कियों को अश्लील मैसेज और वीडियो(obscene video) भेजता था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार(Police arrested) कर लिया है। पुलिस के बताए अनुसार सिविल लाइन थाना(civil line police)क्षेत्र की एक महिला अधिवक्ता के मैंसेंजर पर किसी लडक़ी के नाम से अश्लील मैसेज आ रहे थे। बार-बार आते अश्लील मैसेज से महिला परेशान हो गई।

उसने उस आईडी को ब्लॉक कर दिया और अधिवक्ता महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच की और संदिग्ध आईडी के जांच की तो पता चला कि ये आईडी रेलवे विभाग के सिग्नल डिपार्टमेंट में काम करने वाले गोविंद राव की है, जो अपनी पत्नी के नाम से सोसल मीडिया में गंदगी फैला रहा था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार(Police arrested) कर लिया है।

Published on: