
हेड मास्टर का आ गया महिला शिक्षिका पर दिल, धमकी देकर 6 सालों से लगातार करता आ रहा था दुष्कर्म फिर...
बिलासपुर. हेड मास्टर द्वारा एक महिला शिक्षक के साथ दुष्कर्म का सनसनी खेज मामला सामने आया है, हेडमास्टर का महिला शिक्षिका पर दिल आ गया और धमकी देकर लगातार 6 सालों से दुष्कर्म करता रहा, प्रधान पाठक पद का रौब दिखाकर आरोपी, महिला शिक्षाकर्मी का 6 साल तक शारीरिक शोषण(Rape of teacher) करता रहा। प्रधानपाठक से परेशान शिक्षिका ने आखिर में पुलिस को अपनी आपबीती सुनाते हुए शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता पर सिविल लाइन पुलिस(BILASPUR POLICE) ने आरोपी प्रधान पाठक को गिरफ्तार कर लिया है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी प्रधानपाठक मोहन देव यादव पिता मंतराम यादव जब्बार गली नेहरु नगर निवासी एक महिला शिक्षिका को घर लाने व ले जाने का झांसा देकर उसे अपने झांसे में लिया। उसके बाद आरोपी ने पद का रौब दिखाते हुए महिला सहकर्मी से जबरिया दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता रहा।
6 वर्षो से प्रताडि़त महिला सहकर्मी ने आखिर में प्रधानपाठक के खिलाफ मंगलवार को सिविल लाइन थाने पहुंच मामले की शिकायत(Rape of teacher) दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने मामले में आरोपी प्रधानपाठक मोहनदेव यादव को गिरफ्तार(Police arrested) कर न्यायालय में पेश कर जहां से उसे जेल दाखिल कराया गया है।
प्रधान पाठक के खिलाफ महिला सहकर्मी ने पद का दुरुपयोग करते हुए दैहिक शोषण की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है।
कलीम खान, थाना प्रभारी सिविल लाइन
Updated on:
24 Jul 2019, 10:04 PM IST
Published on:
24 Jul 2019, 10:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.