31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हुक्का बार में पुलिस का छापा, नशे में टुन्न मिलीं कई रहीसों की लाड़लियां

Police raid on Bar: पुलिस ने पकड़ा (Police caught drunk girls)तो पुलिस दे ही उलझ गई नशे में चूर लड़कियां बोली- तुम लोग हमारे अधिकार नहीं जानते क्या
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Murari Soni

•

Updated: 21 Jul 2019, 10:23 PM IST

Police raid on Bar: Police caught drunk girls

हुक्का बार में पुलिस का छापा, नशे में टुन्न मिलीं कई रहीसों की लाड़लियां

बिलासपुर. विधानसभा में शहर विधायक शैलेष पांडेय द्वारा प्रदेशमें संचालित हुक्का बार में युवकों के नशाखोरी के मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकषर्ण करने के बाद रविवार को बिलासपुर पुलिस हरकत (Police raid on Bar)में आई। तारबाहर पुलिस ने टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित कोयला हुक्का बार में छापामारा। यहां का नजारा ही कुछ और था, गुलाबी रौशनी में धुएं का गुबार उठ रहा था और डेढ़ दर्जन युवक व आधा दर्जन युवतियां (Police caught drunk girls)नशे में टुन्न थी। पुलिस को देखते ही युवतियां पुलिस को कानून का पाठ पढ़ाने लगी। पुलिस ने बार संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

read more-महंगे शौक और अय्याशी का जीवन जीने उठाया गलत कदम, करने लगा ऐसा काम के कुछ दिन में ही पकड़ कर ले गई पुलिस

रविवार देर शाम तारबाहर पुलिस जब कोयला हुक्का बार में दबिश दी तो यहां युवा हुक्के की कश लगाते मिले। पुलिस के पहुंचने के बाद भी युवाओं को कोई फर्क नहींपड़ा और पुलिस कर्मियों के सामने हुक्का पीकर धुंआ उड़ाते रहे। पुलिस ने युवाओं को एक किनारे बैठने की सलाह दी तो एक युवक सामने आया और युवती का बर्थडे पार्टी मनाने की जानकारी देने लगा। पुलिस ने युवकों के नाम और पते दर्ज किए।

बार में मौजूद आधा दर्जन युवतियों से पुलिस ने नाम पूछा तो युवतियां पुलिस को उल्टा कानून का पाठ पढ़ाने लगी। युवतियों ने महिला पुलिस अधिकारी द्वारा युवतियों से पूछताछ करने की बात कहते हुए नाम बताने से इनकार कर दिया। बार में मौजूद महिला पुलिस कर्मी ने युवतियों का नाम और पता दर्ज किया। बार से पुलिस ने 2 हुक्का, 4 फ्लेवर बॉक्स, हुक्का पॉट जब्त किया। बार संचालक रविन्द्र देवांगन पिता एलपी देवांगन ( 23) के खिलाफ पुलिस ने कोकपा एक्ट की धारा 5, 6, 22 ( क) के तहत अपराध दर्ज किया। जमानतीय अपराध होने के कारण पुलिस ने आरोपी को मुचलके पर छोड़ दिया।

आरक्षक भी लगा रहा था कश
कोयला हुक्का बार में आईजी कार्यालय में पदस्थ एक आरक्षक भी मौजूद था। आरक्षक खुद युवक और युवतियों के साथ मिलकर हुक्के का कश लगा रहा था। पुलिस को देखकर वह युवती की बर्थडे पार्टी मनाने का हवाला देकर उसने पुलिस की कार्रवाई का उल्टा विरोध करना शुरू किया। उसने खुद को आईजी कार्यालय में पदस्थ होने का सथी पुलिस कर्मियों पर रौब जमाने का प्रयास किया। कार्रवाई की चेतावनी देने पर आरक्षक शांत हो गया।


चल रहा था जश्न, म्युजिक की धुन में लगाए जा रहे थे युवा कश

हुक्का बार में दो दर्जन युवक और युवतियां जन्म दिन का जश्न मना रहे थे। म्युजिक की धून पर युवक कश लगा रहे थे। कार्रवाई (Police raid on Bar)का विरोध करने वाली युवतियों (Police caught drunk girls)को पुलिस ने कानून की जानकरी देकर पूछताछ की। इसी बीच एक युवक भीड़ से निकलकर युवती के पास पहुंचा और उसे हैप्पी बर्थडे बोलकर हाथ मिलाने लगा। पुलिस कर्मियों ने युवाओं के परिजनों से मोबाइल पर कॉल कर उनके बच्चों के बार में पार्टी मनाने की जानकारी दी। परिजनो के आग्रह पर पुलसि ने युवक युवतियों को छोड़ दिया।