बिलासपुर

Summer Hydration Market: गर्मी बढ़ी तो ‘हाइड्रेशन बाजार’ हुआ गर्म, नारियल से फालूदा तक डिमांड हाई, जानें रेट

Bilaspur summer market trends: बिलासपुर में बढ़ती गर्मी का असर अब लोगों की रोजमर्रा की खान-पान की आदतों पर साफ नजर आने लगा है। जैसे-जैसे पारा चढ़ रहा है, वैसे-वैसे शहर में ‘हाइड्रेशन बाजार’ भी तेजी से गर्म हो रहा है।

2 min read
गर्मी चढ़ी तो ‘हाइड्रेशन बाजार’ हुआ हॉट (फोटो सोर्स- Unsplash)

Summer Hydration Market: जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, बिलासपुर में सिर्फ पारा ही नहीं, बल्कि हाइड्रेशन बाजार भी तेजी से गर्म हो गया है। लोगों की खान-पान की प्राथमिकताएं बदलती नजर आ रही हैं और अब ठंडक देने वाले पेय व फल उनकी पहली पसंद बन चुके हैं। नारियल पानी, तरबूज, खीरा, ककड़ी, फालूदा और कुल्फी की मांग में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें

Grafted Brinjal Farming: ग्राफ्टेड बैंगन से बदली किसान की किस्मत, कम जमीन में भी हो रही लाखों की कमाई, जानें कैसे?

नारियल पानी की बढ़ी डिमांड

गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तेजी से नारियल पानी की ओर रुख कर रहे हैं। शहर में इसकी सप्लाई तमिलनाडु और कर्नाटक से हो रही है। व्यापारियों के अनुसार हर 4-5 दिन में नया ट्रक मंगवाना पड़ रहा है। एक ट्रक में करीब 20 हजार से ज्यादा नारियल आते हैं और इसकी कीमत 4 लाख रुपए तक पहुंच रही है। खुदरा बाजार में नारियल की कीमत 60 रुपए से बढक़र 70-80 रुपए तक हो गई है, फिर भी मांग कम नहीं हुई है।

फल बाजार में रौनक

तरबूज, ककड़ी, खीरा और खरबूजा जैसे जलयुक्त फलों की बिक्री भी तेज हो गई है। गोलबाजार, सरकंडा और शनिचरी बाजार में इनकी भरपूर आवक हो रही है। तरबूज 30-35 रुपए किलो, खीरा और ककड़ी 40 रुपए तथा खरबूजा 50-60 रुपए किलो तक बिक रहा है।

फालूदा-कुल्फी का बढ़ा क्रेज

शाम ढलते ही शहर में फालूदा और कुल्फी की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। 60 से 120 रुपए तक मिलने वाला फालूदा गर्मी में राहत का पसंदीदा विकल्प बन गया है। बच्चे और युवा खास तौर पर इनकी ओर आकर्षित हो रहे हैं।

हाइड्रेशन और सेहत पर जोर

डॉक्टरों के मुताबिक, गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। तरबूज में करीब 90 प्रतिशत पानी होता है, जबकि नारियल पानी और खीरा शरीर को ठंडक देने के साथ इम्यूनिटी भी बढ़ाते हैं। इससे लू, चक्कर और थकान जैसी समस्याओं से बचाव होता है। इस बार की गर्मी ने शहरवासियों की खान-पान की आदतों को पूरी तरह बदल दिया है।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

छत्तीसगढ़ में 61% महिलाएं एनीमिया की शिकार, थायरॉइड और तनाव से बढ़ रहा गंजापन- अब गंजापन केवल पुरुषों की समस्या नहीं रहा। तेजी से बदलती जीवनशैली, पोषण की कमी और बढ़ता मानसिक तनाव महिलाओं के सिर से भी घने बाल छीन रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े चौंकाते हैं…छत्तीसगढ़ में 61 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं, जबकि बिलासपुर जिले में 40 प्रतिशत से अधिक महिलाएं इसकी शिकार हैं। वहीं लगभग 30 प्रतिशत महिलाएं थायरॉइड विकार से जूझ रही हैं… पूरी खबर पढ़े

ये भी पढ़ें

जशपुर का सरडीह बना मिसाल, स्वच्छ एवं हरित पंचायत में देशभर में तीसरा स्थान, मिलेगा दीनदयाल पंचायत पुरस्कार

Updated on:
04 Apr 2026 03:52 pm
Published on:
04 Apr 2026 03:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर