
Swine Flu in CG: बिलासपुर जिले में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ते जा रहे है। सोमवार को अलग-अलग क्षेत्र से आठ नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती सरकंडा निवासी 91 साल की महिला ने स्वाइन फ्लू से दम तोड़ दिया।
बता दें कि बिलासपुर में अब तक कुल 125 स्वाइन फ्लू के मरीज मिल चुके हैं। इसमें 5 लोगों की मौत हुई है। 70 मरीजों को उपचार के बाद अब तक डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में 100 एक्टिव मरीजों का सिम्स, अपोलो सहित अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
शहर के राजकिशोर नगर, वेयर हाउस रोड, साई परिसर, विजयापुरम, यदुनंदन नगर, क्रांति नगर, एसईसीएल हेडक्वाटर सरकंडा, देवांगन मोहल्ला जूना बिलासपुर, चकरभाठा, मोपका, एनटीपीसी टाउनशिप, तिलकनगर, जरहाभाठा, उसलापुर, चिंगराजपारा, बाजपेयी टावर मध्य नगरी चौक, अमेरी, कतियापारा, रामा वर्ल्ड तिफरा, पुलिस लाइन, तेलीपारा, विनोबा नगर, इंदिरा विहार सरकंडा, ग्रीन पार्क कालोनी से मरीज मिल चुके हैं।
बता दें कि सोमवार को दुर्ग जिले में भिलाई के चौहान ग्रीन वैली निवासी एक मरीज की मौत हुई। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू से 4 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में 22 दिनों में 23 लोग संक्रमित पाए गए हैं। दुर्ग और रायपुर के सरकारी और निजी अस्पतालों में 13 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें (Swine Flu in CG) 6 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं कुम्हारी, पदुमनगर, सेक्टर 4 और 5 के मरीज यानी चार लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, आज चौहान ग्रीन वैली भिलाई निवासी व्यक्ति की स्वाइन फ्लू से मौत हुई है।
बिलासपुर जिले में धीरे-धीरे स्वाइन फ्लू ने पैर पसार लिया है। लगातार नए मरीजों की पहचान की जा रही है। इसी कड़ी में 3 नए मरीज मिलने से स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया है। यहां पढ़ें पूरी खबरें…
प्रदेश में लगातार मौत की घंटी बज रही है। स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रकोप से लोग इसके चपेट में आ रहे हैं। बिलासपुर जिले में स्वाइन फ्लू से एक और मौत से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबरें…
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के दस्तक से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। एक माह में 20 से ज्यादा मरीज पाए गए हैं, जिसको लेकर बिलासपुर जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबरें…