13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Swine Flu Death in CG: प्रदेश में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप, अब तक 6 लोगों की मौत…

Swine Flu Death in CG: प्रदेश में लगातार मौत की घंटी बज रही है। स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रकोप से लोग इसके चपेट में आ रहे हैं। बिलासपुर​ जिले में स्वाइन फ्लू से एक और मौत से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 23 Aug 2024, 10:54 AM IST

Swine Flu Death in CG

Swine Flu Death in CG: छत्तीसगढ़ में इन दिनों भारी बारिश के चलते स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। वहीं लगातार मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें कि बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Swine Flu in CG: प्रदेश में स्वाइन फ्लू से मचा हड़कंप! एक माह में मिले 20 से ज्यादा मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Swine Flu Death in CG: सर्दी-बुखार से पीड़ित व्यक्ति ने तोड़ा दम

स्वाइन फ्लू के प्रकोप से अपोलो में भर्ती एक और संक्रमित ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। प्रदेश में स्वाइन फ्लू से यह 6वीं मौत (Swine Flu Death in CG) हैं। बता दें कि अनूपपुर जिले के कोतमा निवासी (41) लंबे समय से सर्दी-बुखार से पीड़ित था।

इलाज के दौरान मौत

बताया जा रहा है कि उसका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा था। ठीक न होने पर बिलासपुर रेफर किया गया। यहां परिजनों ने उन्हें 20 अगस्त को अपोलो में भर्ती कराया। यहां भी हालत में सुधार नहीं हुआ और आखिरकार इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Swine Flu in CG: मलेरिया, डायरिया के बाद स्वाइन फ्लू का कहर, इस जिले में हुई एक और मौत, अब तक 3 लोगों ने तोड़ा दम

यहां पढ़ें इससे संबंधित खबरें

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का कहर अब भी जारी

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ गया है। आए दिन लोगों के मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में एक फिर मासूम समेत दो की मौत हो गई। यहां पढ़िए पूरी खबर…

भारी बारिश के चलते फैल रही ये बीमारियां

छत्तीसगढ़ में इन दिनों भारी बारिश के चलते डायरिया, मलेरिया और स्वाइन फ्लू जैसे बीमारियों का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। लगातार मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है और इलाज के दौरान मौत भी हो रही है। यहां पढ़िए पूरी खबर…