बैकुंठपुर। Swine flu: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में स्वाइन फ्लू से एक महिला की मौत हो गई है।हेल्थ डायरेक्टोरेट छत्तीसगढ़ की लैब टेस्टिंग रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव (Swine flu) की पुष्टि की गई है। वहीं चिरमिरी में संदिग्ध मरीज का सैंपल लेकर जांच कराई गई, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव है। स्वाइन फ्लू से महिला की मौत की खबर से स्वास्थ्य अमले में हडक़ंप मच गया है। अब स्वास्थ्य अमला अलर्ट हो गया है। उन्होंने एसईसीएल क्षेत्र पंडोपारा में एहतियात बरतने जरूरी उपाए शुरू कर दिए हैं।