Swine Flu In CG: आंबेडकर अस्पताल के चेस्ट एचओडी डॉ. आरके पंडा ने बताया कि स्वाइन फ्लू का मरीज मिला है, जो बिना ट्रेवेल हिस्ट्री वाला है। दोनों फेफड़ों में संक्रमण के कारण निमोनिया हो गया और मरीज वेंटिलेटर पर है। ( Swine Flu In Raipur) सर्दी, खांसी व बुखार एक सप्ताह से 10 दिन तक ठीक न हो तो स्वाइन फ्लू जांच करवाएं। बाहर से आने वाले लोग 10 से 15 दिनों तक ठीक नहीं हो रहे हैं। ऐसे में मास्क लगाना एक बेहतर विकल्प है।