इधर स्वाइन फ्लू का प्रकोप थामने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को तिफरा, तेलीपारा व मस्तूरी क्षेत्र में स्वाइन फ्लू के एक-एक संक्रमित सहित कुल तीन नए मरीज मिले। सभी कोबसिस में भर्ती कराया गया है। बता दें कि शनिवार को कोरोना के दो पॉजिटिव मिले थे, इनसे जुड़े लोगों की कांटेक्ट ड्रेसिंग की जा रही है। जबकि स्वाइन फ्लू के वर्तमान में 15 एक्टिव मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों व होम आईसोलेशन में चल रहा है।