बिलासपुर

मंदिर के चढ़ावे के लिए पुजारी और उसकी बहन में होता था झगड़ा फिर कर दिया ऐसा काम

दोनों के बीच चढ़ावे को लेकर कहासुनी होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया की मंदिर के पुजारी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपनी बहन के ऊपर चाक़ू से हमला कर दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Oct 2019, 10:14 PM IST
मंदिर के चढ़ावे के लिए पुजारी और उसकी बहन में होता था झगड़ा फिर कर दिया ऐसा काम
मंदिर के चढ़ावे के लिए पुजारी और उसकी बहन में होता था झगड़ा फिर कर दिया ऐसा काम

मुंगेली. दुनिया में पैसों के लिए लोग कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं। मंदिर में पूजा पाठ करने वाले पुजारियों को लोग बहुत ही श्रद्धाभाव से देखते हैं क्योंकि ऐसा माना जाता ही कि पुजारी विकारों से दूर हो गया है और ईश्वर के बेहद करीब है। लेकिन कुछ पुजारी सिर्फ धनलाभ के लिए पूजा करते हैं।

बिलासपुर जिले के मुंगेली इलाके में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहाँ मंदिर में लोगों के द्वारा चढ़ाये जाने वाले चढ़ावे के लिए पुजारी और उसकी बहन के बीच विवाद हो गया जीसके कारण पुजारी ने अपनी ही बहन को चाकू मार दिया।

जानकारी के अनुसार , मुंगेली के पंडरिया रोड पर स्थित शक्तिमाई मंदिर में नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है। मंदिर आने वाले लोग मंदिर में इक्षानुसार चढ़वा भी चढ़ाते हैं। इसी चढ़ावे को लेकर मंदिर के पुजारी शंकर साहू और उसकी छोटी बहन शारदा साहू के बीच विवाद होता रहता था।

शुक्रवार को भी दोनों के बीच चढ़ावे को लेकर कहासुनी होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया की मंदिर के पुजारी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपनी बहन के ऊपर चाक़ू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी।

घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी भाई और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घायल बहन का इलाज जारी है। मामले मे अब तक पुलिस की तरफ से किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Published on: