बिलासपुर

School Timing Change: सभी स्कूलों में नई समय-सारणी लागू, जिला शिक्षा अधिकारी का आदेश जारी, देखें शेड्यूल

School Timing Change: जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर पूर्व निर्धारित समय पर कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
2 min read
स्कूल खुलने का समय बदला (photo source- Patrika)
स्कूल खुलने का समय बदला (photo source- Patrika)

School Timing Change: बिलासपुर जिले में मौसम सामान्य होने के बाद स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। ठंड और शीतलहर का असर कम होने पर जिला प्रशासन ने विद्यालयों को फिर से पूर्व निर्धारित समय पर संचालित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

संचालित स्कूलों पर समान रूप से होगा लागू

जिला शिक्षा अधिकारी एसबी टांडे ने बताया कि कलेक्टर संजय अग्रवाल की स्वीकृति के बाद यह आदेश लागू किया गया है। यह निर्देश जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त तथा सीबीएसई पाठ्यक्रम संचालित स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। नई समय-सारणी के अनुसार, एक पाली में संचालित स्कूल सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे। शनिवार को इन स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

School Timing Change: जानें दोनों पालियों की कक्षाओं का समय

वहीं, दो पालियों में संचालित होने वाले विद्यालयों में पहली पाली सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। शनिवार को दोनों पालियों की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक ही संचालित होंगी।

उल्लेखनीय है कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए पूर्व में स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया था और सुबह की कक्षाएं 7:30 बजे के बजाय 8:30 बजे से शुरू की जा रही थीं। अब मौसम में सुधार को देखते हुए पुनः नियमित समय बहाल किया गया है।

Updated on:
26 Feb 2026 06:48 pm
Published on:
26 Feb 2026 06:43 pm