बिलासपुर

नाचते-नाचते शुरू हुआ झगड़ा बना खून की होली… 5 युवकों ने मिलकर चाचा-भतीजे पर किया हमला, एक की मौके पर मौत

Crime News: बिल्हा थाना क्षेत्र के खपरी गांव में दो युवकों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने अचानक भयावह रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट और चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा घायल है।
2 min read
Crime News
क्राइम न्यूज (प्रतिकात्मक फोटो)

Bilaspur Murder News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में खुशियों से भरा शादी समारोह देखते ही देखते खून-खराबे में बदल गया। बिल्हा थाना क्षेत्र के खपरी गांव में दो युवकों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने अचानक भयावह रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट और चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा घायल है।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम खपरी निवासी कुश यादव (21) अपने दोस्त बादल निषाद की शादी में शामिल हुआ था। नाचते समय उसका हाथ संदीप निषाद से टकरा गया। इसी बात पर संदीप ने गाली-गलौज शुरू कर दी और कुश को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद ओम पटेल, गोल्ठा निषाद और अन्य युवक भी विवाद में कूद पड़े और कुश से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच अर्जुन यादव और सूरज यादव भी वहां पहुंच गए और उन्होंने भी कुश पर हमला किया।

चाचा को बचाने गए, पर जान चली गई

मारपीट बढ़ता देख कुश के चाचा बड़कू उर्फ रामभजन यादव बीच-बचाव करने पहुंचे। तभी आरोपियों ने उन पर भी धावा बोल दिया। इसी दौरान अर्जुन यादव ने अपने पास रखे चाकू से बड़कू पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने चाचा के बाएं सीने, माथे और बाईं आंख के नीचे तीन बार वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और लहूलुहान हो गए। गंभीर रूप से घायल रामभजन को जब अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुश भी सिर पर चोट के कारण घायल है।

आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और बिना देरी दो मुख्य आरोपियों के साथ तीन नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। सभी से पूछताछ जारी है और हत्या तथा बलवा की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल है। पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है और मामले की गहन जांच जारी है।

Updated on:
29 Nov 2025 05:56 pm
Published on:
29 Nov 2025 05:56 pm
Also Read
View All
बिलासपुर में जिला पंचायत CEO के खिलाफ बसपा का प्रदर्शन, पंचायत सचिव से जातिगत दुर्व्यवहार का आरोप

IRCTC Train Cancellation List: 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक 18 ट्रेनें कैंसिल, छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों के यात्री होंगे परेशान, देखें लिस्ट

कभी गूंजते थे दांव-पेंच, अब वीरान हैं अखाड़े… पहलवानों की कमी से बिलासपुर में टूटी 100 साल पुरानी परंपरा

रास्ता पूछा तो चाकू निकालकर बोला धावा, बिलासपुर में सीयू के सहायक प्राध्यापक से लूट, नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार

17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा घोटाले ने तहसील की बिगाड़ी व्यवस्था, स्टाफ कम पड़ा तो पटवारी को मिली नई जिम्मेदारी