बिलासपुर

इंजीनियरिंग स्टूडेंट को नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, स्थिति नाजुक

घायल युवक का नाम विश्वजीत परेडा है। वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। देर रात अचानक दो नकाबपोश बदमाश उसके पास पहुंचे और अचानक उसके ऊपर फायरिंग कर दी। गोली उसके सीने में जा लगी।
less than 1 minute read
enginearing_student.jpg

बिलासपुर. देर रात जिले से लगे उसलापुर स्टेशन के पास एक इंजीनियरिंग स्टूडेंड पर दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों सरेआम ने फायरिंग कर दी। जिससे छात्र बुरी तरह घायल हो गया। घटना के कारण इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार घायल युवक का नाम विश्वजीत परेडा है। वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। देर रात अचानक दो नकाबपोश बदमाश उसके पास पहुंचे और अचानक उसके ऊपर फायरिंग कर दी। गोली उसके सीने में जा लगी। जिसके कारण वह गंभीररूप से घायल हो गया।

घटना के कारण आसपास के लोग सन्न रह गए। घायल युवक को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी हुई है लेकिन अबतक नकाबपोश बदमाशों का पता नहीं चल सका है।

Updated on:
29 Nov 2019 11:40 am
Published on:
29 Nov 2019 11:40 am
Also Read
View All