31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तालाब में नहाने गई लड़कियों के साथ दो लड़के करने लगे बदत्तमीजी, अब खाएंगे जेल की हवा

मंदिर हसौद पुलिस के अनुसार आत्मा नगर, तेलीबांधा निवासी 20 वर्षीय पीडि़ता ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी थी। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर को वह परसदा स्थित अपने खेतों में परिजनों के साथ गई हुई थी। शाम 4 बजे परसदा तालाब में मां और सहेलियों के साथ नहा रही थी, इस दौरान दो युवक आए और छेड़खानी करने लगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 26 Nov 2019, 9:49 PM IST

girl_molestation.jpg

रायपुर. मंदिर हसौद थानाक्षेत्र परसदा गांव स्थित तालाब में अपनी मां और सहेलियों के साथ नहाने गई युवती का दो आरोपियों ने हाथ पकड़ लिया। पीडि़ता की शिकायत पर मंदिरहसौद पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों का नाम पुलिसकर्मियों द्वारा परसदा निवासी कर्मा जोशी और बीरू गिलहरे बताया जा रहा है। आरोपियों पर धारा 354 और 34 के तहत कार्रवाई की गई है।

शादी नहीं हुई तो प्रेमी ने नाबलिग प्रेमिका के साथ मनाया सुहागरात, अब भुगतेगा सजा

मंदिर हसौद पुलिस के अनुसार आत्मा नगर, तेलीबांधा निवासी 20 वर्षीय पीडि़ता ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी थी। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर को वह परसदा स्थित अपने खेतों में परिजनों के साथ गई हुई थी। शाम 4 बजे परसदा तालाब में मां और सहेलियों के साथ नहा रही थी, इस दौरान दो युवक आए और छेड़खानी करने लगे।

मना करने पर हाथ पकड़ लिया और परेशान करने लगे। युवती और परिजनों के चिल्लाने पर राहगीर इक_ा होने लगे तो आरोपी फरार हो गए। युवती अपने परिजनों के साथ थाना पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा है।

प्यार में पागल लड़के ने पहले लड़की को स्कूल में चाकू मारा फिर कर ली ख़ुदकुशी

युवती ने आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी करने की शिकायत दी थी। पीडि़ता की शिकायत पर उसे परेशान करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

-नरेश कुमार कांगे, थाना प्रभारी, मंदिर हसौद