23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी नहीं हुई तो प्रेमी ने किया नाबलिग प्रेमिका के साथ बलात्कार, अब भुगतेगा सजा

वापस घर लौटने लगे तो लड़के ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे दिया। जिसके बाद पीड़िता ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई। उन्होंने इसकी शिकायत अकलतरा थाने में की।
less than 1 minute read
Google source verification
rapeist.jpg

जांजगीर-चांपा. एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को शादी करने के लिए घर से भगा कर ले गया और उसके साथ बलात्कार कर उसे वापस घर भेज दिया। लड़की ने पूरी घटना अपने परिजनों को सुनाई। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत थाने में की।

जानकारी के अनुसार अकलतरा इलाके का रहने वाला एक युवक एक नाबालिग लड़की से प्यार करता था। लड़के लड़की को शादी की बात कह कर उसके घर से भगा ले गया। दोनों रायपुर के आर्यसमाज मंदिर पहुंचे और शादी करने की बात कही लेकिन लड़की के नाबालिग होने के कारण दोनों की शादी नहीं हो पायी।

दोनों वापस घर लौटने लगे तो लड़के ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे दिया। जिसके बाद पीड़िता ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई। उन्होंने इसकी शिकायत अकलतरा थाने में की।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने युवक को आरोपी मानते हुए नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाना पाया है. नाबालिग के साथ दुष्कर्म और अपहरण करना पाया। जिसके बाद न्यायधीश ने उसे दस साल की सजा सुनाई।

ये भी पढ़ें:प्यार में पागल लड़के ने पहले लड़की को स्कूल में चाकू मारा फिर कर ली ख़ुदकुशी