बिलासपुर

पति ने शराब छोड़ने का किया वादा तो पत्नी ने थामा हाथ, दृश्य देखकर भावुक हुए लोग, पिता-पुत्र भी हुए एक

Bilaspur News: बिलासपुर में आयोजित नेशनल लोक अदालत सिर्फ मामलों के निराकरण तक सीमित नहीं रही, बल्कि यहां टूटते रिश्तों को भी नई जिंदगी मिली।

2 min read
समझाइश बनी रिश्तों की डोर (फोटो सोर्स- पत्रिका)

National Lok Adalat Bilaspur: नेशनल लोक अदालत के तहत शनिवार को कुटुंब न्यायालय बिलासपुर में कुल 119 प्रकरणों का निराकरण किया गया। प्रधान न्यायाधीश आलोक कुमार की खंडपीठ में 70, प्रथम अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश मुकेश कुमार पात्रे की खंडपीठ में 23 तथा द्वितीय अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश स्वर्णलता टोप्पो की खंडपीठ में 26 मामलों का निराकरण किया गया। लोक अदालत के दौरान कई भावुक दृश्य भी देखने को मिले।

प्रधान न्यायाधीश आलोक कुमार की खंडपीठ में एक पति-पत्नी, जो पिछले दो वर्षों से अलग रह रहे थे, न्यायालय की समझाइश पर फिर साथ रहने को तैयार हुए। पति ने शराब नहीं पीने और नशा मुक्ति केंद्र में उपचार कराने का वचन दिया, जिसके बाद पत्नी उसके साथ घर जाने को राजी हो गई। लोक अदालत की कार्यवाही में सदस्य अब्दुल सलीम कुरैशी, प्रशांत गनोरकर, कमलकांत मिश्रा, दिनेश चंद्र पाण्डेय, ज्ञानेश्वर सिंह, विनोद शर्मा सहित न्यायालयीन कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

ये भी पढ़ें

Land Scam In Chhattisgarh: मुख्यमंत्री के गृह जिले में जमीन घोटाले का आरोप, कांग्रेस बोली- नेताओं और अफसरों का गठजोड़, जानें पूरा मामला

धार्मिक स्थलों की यात्रा का आश्वासन, एक हुए पिता-पुत्र

द्वितीय अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश स्वर्णलता टोप्पो की खंडपीठ में 62 वर्षीय पिता ने पुत्र के खिलाफ भरण-पोषण का मामला दायर किया था। न्यायालय की समझाइश के बाद पुत्र ने पिता को साथ रखने, उपचार कराने और धार्मिक स्थलों की यात्रा कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद पिता ने बेटे को गले लगा लिया और दोनों साथ घर लौट गए।

बच्ची को देख पसीजा पिता, पत्नी को ले गया घर

एक अन्य मामले में गर्भवती महिला मायके चली गई थी, जहां उसकी डिलीवरी हुई। लोक अदालत में महिला अपनी मासूम बच्ची को लेकर पहुंची। बच्ची को देखकर पिता भावुक हो गया और परिवार फिर एक हो गया। इस तरह लोक अदालत में कुटुंब न्यायालय में 119 प्रकरणों का निराकरण हुआ।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल- एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में शादी (Unique News) के अगले ही दिन दुल्हन के ससुराल में प्रेमी की एंट्री हो गई। इससे वहां बवाल मच गया। प्रेमी दुल्हन से मिलने को अड़ा रहा। उसका कहना था कि दुल्हन उसके साथ 3 साल से रिलेशनशिप में थी। घरवालों ने दबाव डालकर उसकी शादी करवाई है। इस पर मामला थाने तक पहुंच गया। दूल्हा-दुल्हन, उनके परिजन तथा प्रेमी को पुलिस शुक्रवार की रात 2 बजे तक समझाइश देती रही, लेकिन कोई हल नहीं निकला… पूरी खबर पढ़े

ये भी पढ़ें

Maternal Death in Korba: यहां डॉक्टर नहीं है कहते हुए जच्चा-बच्चा को छोड़कर चली गई नर्स, महिला की मौत से स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल
Published on:
10 May 2026 02:40 pm
Also Read
View All