बॉलीवुड

‘रेस-3’ के फ्लॉप होने पर खुल कर सामने आए डायरेक्टर रेमो डिसूजा, कहा- स्क्रिप्ट में कमियां थीं

रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म रेस-3 , बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक काराेबार नहीं कर पाई।
2 min read
• •
Sep 21, 2018
race 3 star cast
race 3 star cast

बॉलीवुड निर्देशक रेमो डिसूजा ने फिल्म ‘रेस-3’ के बॉक्स ऑफिस पर अधिक सफल नहीं होने का कारण फिल्म की स्क्रिप्ट में कमी बताया है। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म 'रेस-3' , बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक काराेबार नहीं कर पाई।

सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लगातार नेगेटिविटी रही। रेमो ने कहा है कि उन्होंने 'रेस-3' से एक बात की सीख ली है कि कभी भी कच्ची स्क्रिप्ट को लेकर आगे नहीं बढ़ना चाहिए। आपको फिल्म की स्क्रिप्ट पर सबसे ज्यादा काम करना चाहिए। रेमो डिसूजा ने कहा कि कमर्शियल सक्सेस देखा जाए, तो मुझे खुश होना चाहिए लेकिन जब फिल्म को लेकर लगातार मीडिया और सोशल मीडिया में ट्रोलिंग हो रही थी तो मैं बहुत दुखी था और मेरा दिल पूरी तरह से टूट गया था।

रेमाे ने कहा, 'मैं एक क्रिएटिव इंसान हूं और इमोशनल भी हूं। मैं उन ट्रोल्स को बहुत आसानी से नहीं ले पा रहा था। मुझे उससे फर्क पड़ रहा था। मेरे दिमाग पर इसका असर भी हो रहा था। मुझे पता है कि फिल्म में कमियां थीं। रेस फ्रेंचाइजी पूरी तरह से ग्रे रोल्स के लिए जानी जाती है लेकिन हम सलमान को ग्रे शेड्स में नहीं दिखा सकते थे। यही वजह थी कि इसमें ग्रे शेड्स बहुत कम दिखाया गया।' रेमो ने कहा कि उनके और सलमान में किसी तरह का मनमुटाव नहीं है।'

Published on:
21 Sept 2018 11:51 pm
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है