वलसाड के उमरगांव तहसील स्थित वृंदावन स्टूडियो को आग ने अचानक अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के लिए बात दें कि ये स्टूडियो भले ही गुजरात का हो लेकिन यहां पर कई पॉपुलर सीरियल और हिंदी फिल्मों की शूटिंग हुई है। स्टूडियो में आग ने इतना भयानक रूप ले लिया था कि उसे बुझाने में 4 दमकल की गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया। तब जाकर आग को बुझाया जा सका। अच्छी बात यह रही कि जिस समय आग लगी उस समय किसी फिल्म या सीरियल की शूटिंग नहीं चल रही थी। अभीतक आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस स्टूडियो में 'रामायण', 'महाभारत', 'रावण', 'शनि', 'रजिया सुल्तान', 'श्रीकृष्णा' जैसे सीरियल शूट हुए हैं। ये 40 एकड़ में 8 किलोमीटर तक फैला हुआ है।