अहमदाबाद : प्रवासी राजस्थानी देश में कहीं भी रहें, वे जो कुछ भी करते हैं कुछ अलग करते हैं। ऐसेे ही व्यक्ति हैं राजेन्द्र कुमार अग्रवाल। वे अहमदाबाद के साबरमती अग्रवाल समाज के अध्यक्ष हैं। मूल रूप से राजस्थान के करोली जिले के घोंसला गांव से उनका संबंध है। उन्होंने बताया कि कि गांव में खेती होने के बावजूद परिवार का भरण पोषण नहीं होने पर उनके पिता कन्हैंयालाल अग्रवाल वर्ष 1956 में अहमदाबाद आ गए थे। यहां उन्होंने काफी मेहनत के बाद रोजी-रोटी का जुगाड़ कर बाल-बच्चों को पढ़ाया लिखाया। पेश है पत्रिका टीवी की उनसे खास बातचीत::::