प्रियंका का केक था सबसे खास:
निक के जन्मदिन पर वैसे तो कई केक काटे गए। लेकिन जो केक सबसे ज्यादा चर्चा में रहा वो था प्रियंका का दिया हुआ केक। इस केक को खासतौर पर निक के लिए बनवाया गया था। केक पर प्रियंका ने लिखवाया, ‘मैं अपना सबकुछ तुम्हारे ऊपर लगा रही हूं।’ केक पर लिखे गए इन शब्दों से प्रियंका और निक के रिश्ते की गहराई साफ नजर आ रही है। वहीं केक पर कई चीजें खासतौर पर लगाई गई थीं जैसे प्लेइंग कार्ड, कॉइन, सिगार आदि।
निक संग प्रियंका ने यहां मनाया जश्न:
बता दें कि प्रियंका ने अपने मंगेतर निक के जन्मदिन का जश्न लॉस एंजिल्स में मनाया। इस दौरान निक ने एक बेसबॉल मैच में भी परफॉर्म किया। मैच के बाद वहीं पर एक क्रीम केक लाया गया जिसे निक ने प्रियंका और अपने भाई जोए के साथ काटा। इस केक कटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ। वीडियो में साफ देखा जा सकता है की किस तरह प्रियंका निक को अपने हाथों से केक खिला रही हैं।