जब कश्यप ने ट्वीट पढ़ा, जिसमें फिल्म की सेंसर कॉपी पर सीन काटे जाने की जानकारी दी गई थी। उन्होंने इसके जवाब में व्यंग्यात्मक लहजे में ट्वीट किया, 'लो, इसके जरिए पंजाब की हर समस्या का समाधान हो गया और युवाओं को बचा लिया गया। अगली बार जब आप किसी फिल्म से खुद को आतंकित महसूस करें तो कृपया सीधे किशोर लुल्ला को कॉल करें.. इरोस को पता है कि मुद्दे को मिनटों में कैसे सुलझाना है।'