यह बेशुमार प्यार है:
निक ने उस वायरल वीडियो पर भी बात की जिसमें पिछले महीने मुंबई में रोका समारोह में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और निक की मां डेनिस जोनस एक पंजाबी गाने पर डांस कर रही थीं। उन्होंने कहा, 'यह बेशुमार प्यार है। हमने अच्छा समय बिताया, हम भारत गए थे और शानदार रोका समारोह आयोजित किया। इसे लगभग हमारे तथा उनके परिवार ने संयुक्त रूप से आयोजित किया था।'