Shamita Shetty Dating Rumours: सोशल मीडिया पर ये अफवाह तेजी से फैल रही है कि शमिता शेट्टी और दीपेश शर्मा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की तस्वीरें वायरल हुई हैं, जो बयां ये करती है।
Shamita Shetty Dating Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन शमिता शेट्टी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया एक्टिविटी के बाद ये चर्चा तेज हो गई कि शमिता शायद दोबारा प्यार को एक मौका देने के मूड में हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है।
पहले शमिता शेट्टी का रिश्ता टीवी एक्टर राकेश बापट के साथ था। दोनों की मुलाकात ‘बिग बॉस OTT’ के वक्त हुई थी, जहां उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। शो के बाद भी दोनों कुछ समय तक साथ रहे, लेकिन जुलाई 2022 में उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। इसके बाद शमिता ने ‘बिग बॉस 15’ में हिस्सा लिया, जहां राकेश भी कुछ समय के लिए नजर आए थे।
इतना ही नहीं, टेक्नो आर्टिस्ट दीपेश शर्मा के एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने शमिता की लव लाइफ को लेकर नई हवा दी है। दीपेश ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर करते हुए शमिता के लिए एक इमोशनल नोट लिखा, जिसमें उन्होंने उन्हें खास नाम से संबोधित किया और प्यार जताया। इस पोस्ट पर शमिता ने भी दिल वाले इमोजी के साथ रिएक्शन दिया, जिसके बाद फैंस कयास लगाने लगे कि दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है। अभी तक ये साफ नहीं है कि शमिता और दीपेश एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं या फिर उनके बीच सिर्फ गहरी दोस्ती है।
राकेश बापट से ब्रेकअप के बाद शमिता ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को खुद जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि वे और राकेश अब साथ नहीं हैं, लेकिन वो उनके चाहने वालों के प्यार और सपोर्ट के लिए हमेशा आभारी रहेंगी। शमिता ने उस वक्त पॉजिटिविटी और आगे बढ़ने की बात कही थी।
बता दें, शमिता शेट्टी अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं। शादी को लेकर ट्रोल किए जाने पर उन्होंने एक यूजर को सशक्त जवाब दिया था। शमिता ने स्पष्ट बताया था कि शादी करना उनकी लाइफ का एकमात्र मकसद नहीं है बल्कि खुश, संतुष्ट व आजाद रहना कहीं ज्यादा मायने रखता है। उनका ये जवाब सोशल मीडिया पर काफी सराहा गया था। फिलहाल शमिता शेट्टी की लव लाइफ को लेकर फोटोज पूरी तरह साफ नहीं है, लेकिन इतना जरूर है कि वो अपनी जिंदगी अपने तरीके से जी रही हैं और सोशल मीडिया पर उनकी हर एक्टिविटी फैंस की दिलचस्पी बढ़ा देती है।