बॉलीवुड

9 साल बाद फिर वायरल हुआ ‘तैमूर’ नाम का विवाद, Saif Ali Khan के नए बयान पर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू

Saif Ali Khan Taimur Name Controversy: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर अली खान के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा हो रही है। दरससल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान ने तैमूर का मतलब बताया और खुद ही विवाद में फंस गए। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
3 min read
• •
Jun 29, 2026
Saif Ali Khan New Statement
सैफ अली खान ने 'तैमूर' नाम पर की बात। (फोटो सोर्स: IMDb)

Saif Ali Khan New Statement: 'कर्त्तव्य' एक्टर सैफ अली खान एक बार फिर अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान के नाम को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में 'We The Women' (वी द वीमेन) इवेंट में, बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने इस नाम को चुनने के पीछे का एक नया और अलग कारण बताया है। मगर उनकी ये नई वजह और उनके हालिया बयानों ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है। ऐसा इसलिए क्योंकि फैंस ने उनके पुराने बयान और तैमूर के नाम को लेकर करीना कपूर के पुराने इंटरव्यू को खंगाला और पाया कि हालिया बयान और पुराने स्टेटमेंट्स दोनों अलग-अलग हैं।

"तैमूर" नाम उनके पड़ोस में रहने वाले एक बच्चे से प्रेरित था

बता दें कि इस इवेंट में बात करते हुए बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने बताया कि 'तैमूर' नाम उनके पड़ोस में रहने वाले एक बच्चे के नाम से लिया गया था। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "हमारे पड़ोस में इसी नाम का एक बच्चा रहता था। तैमूर का मतलब 'लोहा' (iron) होता है। ये एक बहुत ह प्यारा नाम है जिसकी आवाज हमें पसंद आई और मैंने और करीना ने इस पर बात की। हमें अंदाजा नहीं था कि इसके साथ हमें इतनी आलोचनाओं का सामना करना पड़ेगा। उस दौरान लोग बोल रहे थे कि भारत पर हमला करने वाला एक एशियाई तुर्की हमलावर था जिसका नाम मिलता-जुलता था और जिसके बारे में बहुत नकारात्मक बातें कही जाती हैं।"

हालांकि, सैफ अली खान की ये वीडियो क्लिप वायरल होने के तुरंत बाद, सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान का एक पुराना वीडियो सामने आया, जिसमें नाम चुनने के बारे में एक अलग कहानी बताई गई थी।

तैमूर नाम रखने पर करीना ने दिया था क्या बयान

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस नाम पर करीना कपूर खान के पुराने इंटरव्यू को खोज निकाला, जिसमें एक्ट्रेस ने इतिहास में दिलचस्पी के कारण नाम चुनने का श्रेय सैफ को दिया था। उन्होंने कहा था, "उन्हें इतिहास पसंद है। वो जिन योद्धाओं को पसंद करते हैं, उनके बारे में बहुत अच्छी तरह से बात करते हैं। वो उनके बारे में पढ़ते हैं और मुझे लगता है कि वो मंगोल तैमूर के प्रशंसक थे और बचपन में उन्होंने इसके बारे में काफी पढ़ा था।"

यूजर्स कर रहे कमेंट्स

सैफ अली खान का पुराना बयान

गौरतलब है कि सैफ का हाल ही में दिया गया बयान उनके द्वारा दिए गए पुराने स्टेटमेंट से भी अलग था, जो उन्होंने 9 साल पहले तैमूर को लेकर दिया था. उन्होंने 'मुंबई मिरर' को बताया था कि उस समय हुई आलोचना का जवाब देते हुए सैफ ने कहा था, "मुझे और मेरी पत्नी को ये नाम सुनने में अच्छा लगता है और इसका मतलब भी पसंद है। मुझे उस तुर्की शासक के इतिहास के बारे में पता है, वो तैमूर था। मेरे बेटे का नाम तैमूर है, जो एक पुराना फारसी नाम है और इसका मतलब है लोहा।"

इसलिए सैफ अली खान का ये नया बयान लोगों को हैरान कर रहा है, क्योंकि पहले के इंटरव्यू में उन्होंने खुद उस ऐतिहासिक शासक के बारे में बात की थी।

तैमूर के नाम को लेकर विवाद

जब 20 दिसंबर 2016 को सैफ और करीना के घर उनके पहले बेटे का जन्म हुआ, तो 'तैमूर अली खान' नाम सोशल मीडिया पर बड़ी बहस का मुद्दा बन गया था। कई लोगों ने इस नाम को दिल्ली पर हमला करने वाले मध्य एशियाई शासक तैमूर से जोड़ दिया, जिसके बाद सैफ और करीना को काफी आलोचना झेलनी पड़ी। इतनी आलोचना के बावजूद, सैफ का यही कहना था कि उन्होंने ये नाम इसलिए चुना क्योंकि उन्हें इसकी आवाज और मतलब पसंद था, न कि किसी राजनीतिक या ऐतिहासिक वजह से।

Also Read
View All
Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा