बॉलीवुड

ट्रेन में गोलगप्पे खाने पर ट्रोल हुए Aamir Khan, यूजर्स पूछ रहे – ‘बेच कौन रहा था?’

आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं, लेकिन इन दिनों वो अपनी फिल्म के एक सीन को लेकर काफी ट्रोल हो रहे हैं, जिसमें वो ट्रेन में गोलगप्पे खाते नजर आ रहे हैं.
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2022, 2:32 PM IST
ट्रेन में गोलगप्पे खाने पर ट्रोल हुए Aamir Khan
ट्रेन में गोलगप्पे खाने पर ट्रोल हुए Aamir Khan

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. फिल्म में आमिर के साथ एक बार फिर से करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) भी नजर आएंगी. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसको काफी पसंद भी किया गया है. दोनों की ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. फैंस भी दोनों की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल वो अपनी फिल्म के एक सीन को लेकर ट्रोल हो रहे हैं.

दरअसल, आमिर खान की फिल्म का ट्रेलर रिजी हुआ था, जिसमें एक सीन दिखाया गया था, जिसमें वो ट्रेन में बैठे गोलगप्पे खाते नजर आ रहे हैं, जिसको लेकर यूजर्स उनसे पूछ रहे हैं कि 'ट्रेन में गोलगप्पे कौन बैच रहा है?'. हाल में काबिल, जज्बा और शूटआउट ऐट वडाला जैसी फिल्में बना चुके फिल्म निर्माता संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) ने अपने ट्विटर हैंडल पर आमिर खान की एक फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा 'वे देखना चाहते हैं कि ट्रेन में आमिर गोलगप्पा कैसे खा रहे हैं. यानी ट्रेन में गोलगप्पे कौन बेच रहा है'.


उनके इस ट्वीट के बाद बाकी यूजर्स भी अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. यहां एक यूजर लिखता है कि 'टिंगू को रोज़गार मिल गया अब'. वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि 'फिल्म रिलीज तो होने दो पता चल जाएगा उसका नाम हे मिस्टर परफेक्शन'. इसके साथ ही तीसरा यूजर लिखता है 'शायद आप कभी ट्रेन के स्टेशन पर नहीं गए?'. वहीं जहां कुछ यूजर्स उनका साथ दे रहे हैं तो कुछ उनके ट्वीट को लेकर खुद संजय को ट्रोल कर रहे हैं. वहीं आमिर खान के फैन्स उन्हें डिफेंड करने के लिए जवाब दे रहे हैं. संजय का यह ट्वीट वायरल हो रहा है.

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन