बॉलीवुड

प्रीव्यू थिएटर में एडिट की जाएगी ‘ठग्स आॅफ हिंदुस्तान’!

आमिर खान और निर्देशक विक्टर भारतीय दर्शकों को अब तक का सबसे बड़ा दृश्य अनुभव करवाना चाहते हैं
2 min read
• •
Aug 20, 2018
Thugs of hindostan
Thugs of hindostan

यशराज फिल्म्स 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में हिंदी सिनेमा की दो महान हस्तियां आमिर खान और अमिताभ बच्चन पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आएंगे। इस फिल्म के लिए मेकर्स भी काफी मेहनत कर रहे हैं। यशराज फिल्म्स ने अपने एडिटिंग के नियमों में फेरबदल करते हुए 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान'को प्रीव्यू थिएटर में एडिट करने का फैसला किया है।

बड़ी स्क्रीन का अनुभव:
प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों की माने तो,'आमिर खान और निर्देशक विक्टर भारतीय दर्शकों को अब तक का सबसे बड़ा दृश्य अनुभव करवाना चाहते हैं और बड़े पर्दे पर रोंगटे खड़े कर देने वाले अनुभव के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म को वाईआरएफ के बड़े प्रीव्यू थियेटर में एडिट कर रहे हैं, ताकि वह यह अंदाजा लगा सकें कि फुटेज बड़े पर्दे पर कैसे दिख रहे हैं। यशराज फिल्म्स द्वारा उठाया गया यह एक लॉजिकल कदम है। वे एक बड़ी स्क्रीन पर फिल्म की एडिटिंग को फाइनल कर देंगे, न कि छोटे मॉनीटर पर जहां फिल्मों को आमतौर पर एडिट किया जाता है और देखा जाता है।'

निर्देशक ने की पुष्टि:
निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा,'यह सच है कि हमने फिल्म एडिटिंग के मैकेनिक्स को बदल दिया है और प्रीव्यू थिएटर में इसकी एडिटिंग पर काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हम एक ऐसी फिल्म एडिट कर रहे है जिसके जरिए हम दर्शकों को शानदार और एक विशाल दृश्य का अनुभव दे सकें।'

फैंटेसी एक्शन एडवेंचर फिल्म:
'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' एक फैंटेसी एक्शन एडवेंचर फ़िल्म है। इसे बॉलीवुड द्वारा निर्मित अब तक की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है। फिल्म में कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगी।

Published on:
20 Aug 2018 06:32 pm
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है