शो से गहरा नाता
बिग बी ने आगे लिखा, यह स्थान, यहां काम करने वाले लोग, बैठकें, उद्धरण और ब्रीफिंग, रचनात्मक सुझावों की इतनी विविधता है कि यहां छोटे से छोटे सुझावों की भी अनदेखी नहीं की जा सकती। बिग बी ने लिखा की यह एक गर्व की बात है कि हम लोगों के लाभ के लिए काम करते हैं, लेकिन उससे भी बड़ा गौरव यहां आने वाले लोगों की उपलब्धियां हैं और वह खुशी जो कुछ ही घंटों में उस हॉट सीट पर बैठकर लोगों को मिलती है।