बॉलीवुड

आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी से किया प्यार का इजहार, अपने दोनों तलाक की बताई वजह, बोले- एक पछतावा है

Aamir Khan News: आमिर खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की और माना कि उनके आने से उनकी जिंदगी मुकम्मल हुई है। साथ ही आमिर ने अपनी पुरानी गलतियों पर भी दुख जताया और अपने दोनों तलाक की बड़ी वजह का भी खुलासा किया।

2 min read
Apr 29, 2026
आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी संग रिश्ते पर की बात

Aamir Khan On Girlfriend Gauri Spratt: बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहे जाने वाले आमिर खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं और बेबाक बयान भी रहते हैं। अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखने वाले आमिर पिछले कुछ समय से अपने रिश्तों, शादी और असफलताओं पर खुलकर बात कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी दो तलाक और गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रेट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एक और बात कही जिसका उन्हें मलाल है।

ये भी पढ़ें

स्मिता पाटिल के अंतिम दिनों की कड़वी हकीकत, दोस्त का खुलासा, बोलीं- अस्पताल में जो देखा, वो भुला नहीं सकती

आमिर खान ने गौरी संग रिश्ते पर की बात (Aamir Khan On Girlfriend Gauri Spratt)

आमिर खान ने नवभारत टाइम्स के साथ बातचीत में अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता और दूसरी पत्नी किरण राव के साथ अपने गहरे रिश्तों का जिक्र किया। उन्होंने माना कि वह दोनों ही उनके जीवन का अहम हिस्सा रहीं हैं, लेकिन किन्हीं वजहों से वह रिश्ते सफल नहीं हो पाए। अब अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के बारे में बात करते हुए आमिर के चेहरे पर एक अलग ही सुकून नजर आया। उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे गौरी मिलीं। उनके साथ मुझे वो मन की शांति मिलती है, जिसकी मुझे तलाश थी। मुझे लगता है कि अब जाकर मेरी जिंदगी मुकम्मल हुई है।"

गलतियों को मानना कमजोरी नहीं (Aamir Khan On Divorce)

आमिर ने अपनी 'पर्सनल ग्रोथ' पर बात करते हुए यह भी स्वीकार किया कि इंसान गलतियों का पुतला है और वे खुद भी परफेक्ट नहीं हैं। उन्होंने बड़े ही सरल अंदाज में कहा कि अपनी गलतियों को समझना और उन्हें स्वीकार करना इंसान को छोटा नहीं बनाता, बल्कि आगे बढ़ने में मदद करता है। आमिर ने माना कि वे अपनी पिछली जिंदगी से सीख रहे हैं और पूरी कोशिश कर रहे हैं कि उन गलतियों को दोबारा न दोहराएं।

आमिर को है जिंदगी का सबसे बड़ा मलाल

इंटरव्यू के दौरान आमिर काफी भावुक भी नजर आए जब उन्होंने अपने सबसे बड़े 'रीग्रेट' (मलाल) के बारे में बात की। आमिर ने स्वीकार किया कि पिछले 30-35 सालों से वे केवल काम, एक्टिंग और फिल्ममेकिंग के पीछे भागते रहे। इस चक्कर में उन्होंने अपने बच्चों और परिवार को वो समय नहीं दिया जिसके वे हकदार थे।

आमिर ने बताया, "COVID महामारी के दौरान जब काम रुक गया, तब मुझे एहसास हुआ कि मैंने अपनों के साथ वक्त न बिताकर बहुत कुछ खो दिया है। वह समय अब दोबारा लौटकर नहीं आएगा।" हालांकि, अच्छी बात यह है कि आमिर अब इस गलती को सुधार रहे हैं और अपने परिवार व बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

‘धुरंधर 2’ एक्टर मुस्तफा अहमद की पत्नी के पुराने ट्वीट्स पर मचा बवाल, राष्ट्रपति और हिंदुओं पर की थी विवादित टिप्पणी
Published on:
29 Apr 2026 08:56 am
Also Read
View All