बॉलीवुड

‘AI कोई जादू नहीं, केवल एक टूल’, आमिर खान ने जाह्नवी कपूर ‘डीपफेक विवाद’ के बीच दिया बड़ा बयान

Aamir Khan On AI: आमिर खान ने फिल्मों में AI के प्रभाव पर अपनी बात रखी है। आमिर ने कहा कि तकनीक खुद अच्छी या बुरी नहीं होती, इसका सही इस्तेमाल करना इंसानों पर निर्भर करता है।
2 min read
• •
Oct 07, 2026
aamir khan on ai
आमिर खान ने एआई को लेकर की बात (Photo Source- Instagram/buzzzookascrolls)

Aamir Khan On AI: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के डीपफेक वीडियो विवाद ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। सोशल मीडिया पर AI के बढ़ते दुरुपयोग पर बहस छिड़ी हुई है। इसी बीच, हिंदी सिनेमा के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान (Aamir Khan) ने फिल्मों और समाज में AI के बढ़ते प्रभाव पर अपने विचार खुलकर शेयर किए हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान आमिर ने साफ किया कि तकनीक कोई नई चीज नहीं है, बल्कि इसका सही या गलत इस्तेमाल पूरी तरह इंसानों पर निर्भर करता है।

Aamir Khan On AI: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के डीपफेक वीडियो विवाद ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। सोशल मीडिया पर AI के बढ़ते दुरुपयोग पर बहस छिड़ी हुई है। इसी बीच, हिंदी सिनेमा के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान (Aamir Khan) ने फिल्मों और समाज में AI के बढ़ते प्रभाव पर अपने विचार खुलकर शेयर किए हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान आमिर ने स्पष्ट किया कि तकनीक कोई नई चीज नहीं है, बल्कि इसका सही या गलत इस्तेमाल पूरी तरह इंसानों पर निर्भर करता है।

आमिर खान ने AI को लेकर क्या बोले?

आमिर खान का एक इवेंट का वीडियो सामने आया है। जिसमें अभिनेता ने सिनेमा जगत में AI के उपयोग पर प्रतिक्रिया दी। आमिर खान ने कहा, "जब भी कोई नई तकनीक आती है, तो वह फिल्मों में आसानी से समाहित हो जाती है। जो लोग इसका सही इस्तेमाल करते हैं, उन्हें बेहतरीन रिजल्ट मिलते हैं। लेकिन जो लोग गलत इस्तेमाल करते हैं, उन्हें दर्शकों का प्यार नहीं मिलता। तकनीक तो बस एक जरिया है, इसमें अपनी कोई जान नहीं होती। हम ही इसे सही या गलत आकार देते हैं।"

'पीके' और 'दंगल' जैसी फिल्में दे चुके आमिर ने आगे कहा कि AI और VFX ने फिल्म निर्माताओं के लिए उन अकल्पनीय विचारों को पर्दे पर उतारना बेहद आसान बना दिया है, जो कभी केवल सोच तक सीमित थे। पहले तकनीक की सीमाओं के कारण मेकर्स अपने सपनों को साकार नहीं कर पाते थे, लेकिन आज यह एक शक्तिशाली टूल बन चुका है, बशर्ते इसका इस्तेमाल सही दिशा में किया जाए।

जूनियर एनटीआर की पोस्ट

जाह्नवी का 'चुट्टामल्ले' डीपफेक वीडियो हुआ था वायरल

बता दें, फिल्म 'देवरा' (Devara) के ब्लॉकबस्टर गाने 'चुट्टामल्ले' से जाह्नवी कपूर का एक आपत्तिजनक मॉर्फ्ड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। AI से बनाए गए इस फर्जी वीडियो के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में भारी आक्रोश फैल गया। फिल्म में जाह्नवी के को-स्टार और 'RRR' फेम सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) ने इस नीच हरकत की कड़ी निंदा की और आरोपियों को जेल भेजने की चेतावनी दी।

जूनियर एनटीआर ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, "जिस देश में महिलाओं को देवी का दर्जा दिया जाता है, वहाँ एआई का इस्तेमाल करके किसी महिला का इतना घिनौना अपमान करना शब्दों से परे बेशर्मी है। 'चुट्टामल्ले' गाने के इस फर्जी वीडियो को बनाने वाले और इसे फैलाने वाले किसी भी बदमाश को बख्शा नहीं जाएगा। हम उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे।" फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे अब एआई के दुरुपयोग के खिलाफ कड़े साइबर कानूनों की मांग कर रहे हैं।

Updated on:
07 Oct 2026 10:07 pm
Published on:
07 Oct 2026 09:33 pm
Also Read
View All
विद्या बालन निभा रहीं मशहूर गायिका उषा उत्थुप का किरदार? 17 साल बाद साथ आ रहे आर बाल्की ने बताया सच

सलमान खान को देखने उमड़े हजारों फैंस, दुबई इवेंट में भीड़ को काबू करना हुआ मुश्किल, नीली शर्ट और सूट में दिखा दबंग स्वैग

सुप्रीम कोर्ट में दर्द छलकने के बाद राजपाल यादव ने बाहर आकर दिया पहला बयान, बोले- 100 फिल्में करता हूं तो लोन क्यों लूंगा

विजय सलगांवकर की जीत के पीछे कौन? ‘दृश्यम 3’ के तीन छुपे हीरो, जिनके बिना अधूरा है विजय का प्लान

क्लाइमैक्स बदले जाने की रिपोर्ट्स के बीच सलमान की ‘मातृभूमि’ पर आया अपडेट, सेंसर बोर्ड के पास जल्द जाएगी फिल्म