बॉलीवुड

‘लाल सिंह चड्ढा फ्लॉप हुई तो मैं टूट…’, Karan Johar के सामने फूट-फूटकर रोने लगे Aamir Khan

इन दिनों आमिर खान (Aamir Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के बायकॉट को लेकर काफी परेशान चल रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार #BoycottLalSinghChaddha ट्रेंड कर रहा है। इसी को लेकर आमिर फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) के सामने काफी भावुक भी नजर आए।

2 min read
Aug 04, 2022
Karan Johar के सामने फूट-फूटकर रोने लगे Aamir Khan

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म से आमिर कान 5 साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाले है। इससे पहले वो साल 2018 में फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदूस्तान' में देखा गया था। वहीं इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) नजर आएंगी। दोनों की ये फिल्म इसी महीने 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन इसके रिलीज से पहले ही सोसल मीडिया पर इसको बायकॉट करने की मांग हो रही है।

सोशल मीडिया पर तेजी से #BoycottLaalSinghChaddha ट्रेंड कर रहा है, जिससे आमिर खान काफी परेशान नजर आ रहे हैं। साथ ही एक्टर लगातार लोगों के सात जुड़ रहे हैं और अपील कर रहे हैं कि उनकी इस फिल्म का बायकॉट न किया जाए। अपनी फिल्म की प्रमोशन के दौरान आमिर खान एक्ट्रेस करीना कपूर कान के साथ फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो 'कॉफी विद करण 7' (Koffee With Karan) का हिस्सा बने, जो सो के अपकमिंग एपिसोड में नजर आएंगे। इसी दौरान आमिर खान कापी भावुक नजर आए।

यह भी पढ़ें: Akshay Kumar की फिल्म ‘रक्षा बंधन’ की राइटर को Kangana Ranaut ने बताया 'भारत विरोधी', जानें पूरा मामला


उन्होंने एक बार फिर लोगों से अपील कि वो इस फिल्म का बायकॉट न करें। उन्होंने इस फिल्म को बनाने में काफी मेहनत की है। करण जौहर के शो में आमिर खान ने इस बात को भी माना कि वे इस फिल्म को लेकर काफी सीरियस हैं। शो में आमिर खान ने कहा कि ''लाल सिंह चड्ढा' का जन्म 14 साल पहले हुए था। अतुल कुलकर्णी ने 2 हफ्तों में स्क्रीनप्ले लिखा और 2 साल तक अवॉइड करने के बाद आखिरकार उन्होंने इस कहानी को सुना और उन्हें ये पसंद आई'। आमिर ने आगे कहा कि 'इस फिल्म को बनाने का अधिकार हासिल करने के लिए उन्हें 8-9 साल का समय लगा था'।


साथ ही शो में आमिर खान ने इस बात का भी खुलासा किया कि 'वे 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए जितने एक्साइटेड हैं, उतने ही नर्वस भी हैं'। आमिर ने कहा कि 'इस फिल्म को लेकर हर किसी ने कड़ी मेहनत की है, अगर ये फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई तो मेरा दिल टूट जाएगा'। बता दें कि आमिर खान और करीना कपूर खान की ये फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का हिंदी रीमके है। वहीं इस फिल्म और आमिर खान की लंबी वापसी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे है।

यह भी पढ़ें: Akshay Kumar की 'फ्लॉप फिल्म' के ओरिजिनल वर्जन का बनेगा सीक्वल, डायरेक्टर ने किया अनाउंस

Published on:
04 Aug 2022 03:01 pm
Also Read
View All