अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की इस साल दो बड़ी फिल्में 'बच्चन पांडे' और 'सम्राट पृथ्वीराज' रिलीज हुईं, जो बॉक्स ऑफिस बड़ी फ्लॉप भी रही हैं, लेकिन बेहद ही कम लो जानते हैं कि अक्षय की फिल्म 'बच्चन पांडे' एक साउथ फिल्म का रीमेक थी, जिसको लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अक्षय कुमार की इस फिल्म के ओरिजिनल वर्जन का नाम 'जिगरथंडा' है, जिसको साउथ फिल्मों के निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज (Director Karthik Subbaraj) ने डायरेक्टर किया था। वहीं इस फिल्म को लेकर डायरेक्टर ने एक खुलासा किया है। वो जल्द ही इस फिल्म का सीक्वल लेकर आने वाले है।