ये बात तो सभी जानते हैं कि जू सामंथा और नागा की शादी की बात सामने आई थी तो उनके फैंस बेहद खुश थे। वहीं दोनों के डिवोर्स से दोनों के फैंस अब तक इस झटके से उभर नहीं पाए हैं और न ही इस बात को समझ पाए हैं कि आखिर दोनों अलग क्यों हुए?, लेकिन दोनों के अलग होने की मीडिया पोर्टल्स पर अलग-अलग खबरें सामने आ रही थीं।
जिसमें इस बात का साफ जिक्र था कि नागा चैतन्य, शोभिता धुलिपाला को डेट कर रहे हैं। दोनों में किसी ने भी अपने रिश्तों और इन खबरों पर अब तक कोई जवाब नहीं दिया था, लेकिन हाल में नागा ने एक इंटरव्यू दिया है, जिससे फैंस को हिंट मिला है कि नागा किसी को डेट कर रहे हैं या नहीं। इंटरव्यू के दौरान चैतन्य से पूछा गया कि वो शोभिता धुलिपाला के बारे में क्या सोचते हैं, उनकी लाइफ में शोभिता कौन हैं?