जी हां, कंगना रनौत का मानना है कि ये सारा खेल मास्टमाइंड आमिर खान का ही है, जो अपनी फिल्म को हिट बनाने के लिए ये सब गेम खेल रहे हैं। अपने इस शक को लेकर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी साझा की है, जिसमें उन्होंने आमिर खान को इस खेल का मास्टमाइंड बताया है और लिखा 'मुझे लगता है कि लाल सिंह चड्ढा को लेकर जितनी भी नेगेटिव बातें हो रही हैं, उन्हें खुद मास्टमाइंड आमिर खान (Aamir Khan) ने अपना दिमाग लगाकर शुरू करवाया है।
उन्होंने आगे लिखा कि 'इस साल अभी तक एक कॉमेडी फिल्म के सीक्वल को छोड़कर कोई भी फिल्म हिट नहीं हुई है'। इसके आगे कंगना साउथ की फिल्मों की तारीफ करते हुए लिखती हैं 'भारतीय संस्कृति से जुड़ी हुईं केवल साउथ इंडियन फिल्में ही अच्छा कर रही हैं या फिर वो फिल्में, जिनमें लोवल फ्लेवर है। वैसे भी एक हॉलीवुड रीमेक अच्छा परफॉर्म नहीं करेगी'।