आज भी उनके फैंस मीना कुमारी की फिल्में, गाने, कविताएं, शेर और गजलों से उनको याद किया करते हैं। मीना कुमारी और फिल्म निर्देशक कमाल अमरोही के प्यार के किस्से जग-जाहिर हैं। दोनों ने एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत को की, लेकिन उससे कभी जिंदगी भर कायम नहीं रख पाए। दोनों ने एक-दूसरे से शादी भी की, लेकिन मीना उस पुरुषवादी मानसिकता और सामाजिक रूढ़ियां तो झेलन नहीं पाईं। बताया जाता है कि साल 1955 में अपनी फिल्म ‘परिणीता’ के लिए जब मीना कुमारी को फिल्मफेयर का पुरस्कार मिलना था, तब कमाल अमरोही उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। कहा जाता है कि कमाल अमरोही दोनों की शादी में इस कदर फूट पड़ गई थी कि तीन तलाक की नौबत तक आ पहुंची।