मृणाल ने मुंबई के किशनचिंद चेल्लाराम कॉलेज से मास मीडिया की पढ़ाई की है। हर नए स्ट्रगलिंग कलाकार की तरह मृणाल का सफर भी आसान नहीं था। अपने एक इंटरव्यू के दौरान मृणाल ने बताया था कि 'शुरुआत में उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया जाता था। जब वे न्यू कमर थीं, तो उनके साथ अलग सा बर्ताव किया जाता था, जिसके उनको बेहद बुरा लगता था और वो घर आकर खूब रोया करती थी, लेकिन उनके माता-पिता ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहे और कहा करते थे कि देखना... आने वाले 10 साल बाद लोग तुम्हें देखकर इंस्पायर होंगे और तुम्हें देखेंगे फिर कहेंगे कि अगर ये कर सकती है तो मैं भी कर सकती हूं'।