दरअसल, कुछ समय पहले फिल्म की लेखिका कनिका डिल्लों ने कुछ विवादित ट्वीट्स किए थे, जो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और साथ ही फिल्म को बायकॉट करने की बात कर रहे हैं। हालांकि, उनके ये ट्वीट्स कोरोना काल के दौरान के हैं, जब उन्होंने अपने सभी ट्वीट्स में देश के प्रधामंत्री मोदी और सरकार को गलत बताया था और साथ ही सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ काफी गलत बयान बाजी की थी।
जिससे लोग अब काफी नाराज नजर आ रहे हैं। फिलाहाल, लेखिना ने अपने सभी पुराने ट्वीट को सोशल मीडिया से हटा दिया है, लेकिन मामला काफी तुल पकड़ चुका है, जिसको लेकर हाल में अपने बेबाक अंदाज और धाकड़ बयानों को लेकर पहचाने जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी लेखिका पर तंज कसा है।
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar की 'फ्लॉप फिल्म' के ओरिजिनल वर्जन का बनेगा सीक्वल, डायरेक्टर ने किया अनाउंस