बॉलीवुड

‘धुरंधर 2’ में लौटा नॉस्टैल्जिया का तड़का! बॉम्बे रॉकर्स का सुपरहिट गाने ‘आरी आरी’ का नया वर्जन हुआ रिलीज

Aari Aari Song Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' का मोस्ट अवेटेड गाना 'आरी आरी' आज रिलीज हो गया है। यह बॉम्बे रॉकर्स के गाने का रीक्रिएटेड वर्जन है और इसका संगीत शाश्वत सचदेव ने तैयार किया है।

3 min read
Mar 12, 2026
'धुरंधर 2' का गाना 'आरी आरी' रिलीज। (फोटो सोर्स: T-Series/youtube)

Aari Aari Song Dhurandhar 2: बीती 7 मार्च को आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' का ट्रेलर रिलीज हुआ था और जिसमें एक शामिल गाने 'आरी आरी' ने फैंस का ध्यान खींचा था। और दर्शक इस गाने के रिलीज का बेसब्री से इन्तजार कर रहे थे। आखिरकार, आज फिल्म मेकर्स ने आरी आरी गाने को रिलीज कर दिया है। बता दें कि इस गाने का रिक्रिएटेड वर्जन शाश्वत सचदेव ने तैयार किया है और नवतेज सिंह रेहल (बॉम्बे रॉकर्स), सचदेव, खान साहब, जैस्मीन संदलास, सुधीर और यदुवंशी ने गाया है। यह गाना बॉम्बे रॉकर्स के 2000 के दशक की शुरुआत में रिलीज हुए गाने 'आरी आरी' का रीमेक है।

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’। (फोटो सोर्स: ranveersingh/instagram)

'धुरंधर 2' का गाना 'आरी आरी' रिलीज (Aari Aari song Dhurandhar 2)

इसमें कोई शक नहीं है कि गाने का रीमेक बहुत शानदार और धमाकेदार है। हालांकि, गाने में ट्रेलर के ही कुछ सीन्स को दिखाया गया है। गाने के लिए ये कहना गलत नहीं होगा कि वीडियो 'धुरंधर 2' के टीजर और ट्रेलर के सीन्स को मिलाकर तैयार किया गया है। हालांकि, ऐसा इसलिए है क्योंकि जाहिर सी बात है मेकर्स फिल्म के बारे में कोई खुलासा नहीं करना चाहते हैं। जबकि दर्शक गाने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे।

दो दशक पहले आया था पंजाबी ऑरिजनल गाना 'आरी आरी' (Bombay Rockers Aari Aari Song)

इस गाने को डेनिश-इंडियन म्यूजिक जोड़ी 'बॉम्बे रॉकर्स' उर्फ नवतेज सिंह रेहल और थॉमस सारडॉर्फ ने तैयार किया था। साल 2007 के करीब बॉम्बे रॉकर्स ने अपने पहले म्यूजिक एल्बम 'इंट्रोड्यूसिंग' के साथ इस पंजाबी गाने को रिलीज किया था। ख़बरों की माने तो उस दौरान इस ओरिजिनल पंजाबी गाने ने भारत ही नहीं डेनमार्क में भी धूम मचा दी थी और चार्टबस्टर रहा था। इस गाने में पंजाबी फोक 'बारी बरसी' को हिप-हॉप बीट्स के साथ जोड़ा गया था। और अब लगभग दो दशक बाद डायरेक्टर आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' में इस गाने को लेकर फिल्म और गाने दोनों को शानदार बना दिया है। फिल्म के मूड के हिसाब से गाने के इस नए वर्जन को परफेक्ट तरीके से रीमेक किया गया है।

गाने को मिल रही है सोशल मीडिया पर तारीफ

बता दें कि यूट्यूब पर 5 घंटों में 13 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स गाने पर अपने रिएक्शंस दे रहे हैं। कोई कहा रहा है, 'ये तभी होता है जब बॉलीवुड को कोई रियल डायरेक्टर हाथ लग जाए' वहीँ किसी ने कहा, 'अब लग रहा है जैसे बॉलीवुड वाकई बॉलीवुड है।'

एक यूजर ने कहा, 'पहली फिल्म में 'ना दे दिल परसेदी' और इस बार 'आरी आरी' क्या कमाल के गाने हैं। जबकि एक यूजर ने लिखा, 'इस फिल्म से मैं रणवीर सिंह का फैन हो गया हूं।'

'धुरंधर 2' का पेड प्रीव्यू कलेक्शन (Dhurandhar 2 Paid Preview Collection Records)

फिल्म के टीजर और ट्रेलर ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर ऐसा माहौल बना दिया है कि फिल्म ने पेड प्रीव्यू में कमाई के कई रिकार्ड्स तोड़ दिए हैं। ऊपर से अब इस गाने के बाद तो फैंस की दिलचस्पी और बढ़ गई है। गौर करने वाली बात है कि पिछले साल रिलीज हुई 'धुरंधर' में था 'ना दे दिल परदेसी नु', और अब 'धुरंधर 2' में है 'आरी आरी' गाना।

'धुरंधर 2' की रिलीज डेट (Dhurandhar 2 Release Date)

'धुरंधर 2' 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली है, लेकिन देशभर में इसके पेड प्रीव्यू रिलीज से एक दिन पहले 18 मार्च की शाम से शुरू हो जाएंगे। बता दें कि पेड प्रीव्यू से ही फिल्म ने तकरीबन 30-40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि धुरंधर 2 अपने ही प्रीक्वल धुरंधर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। धुरंधर द रिवेंज को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

‘लव जिहाद’ के आरोपों के बीच वायरल गर्ल मोनालिसा का खुलासा, बोलीं – ‘मैं चचेरे भाई से…’

Also Read
View All

अगली खबर