बॉलीवुड

शाहरुख की ‘जीरो’ में कैटरीना नहीं बल्कि इस मॉडल संग इश्क लडाएंगे अभय देओल

अभय देओल और जानी मानी मॉडल श्रेया मिश्रा फिल्म 'जीरो' में कैमियो करते नजर आएंगे।
2 min read
May 28, 2018
Abhay deol and Shreya
Abhay deol and Shreya

बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल और जानी मानी मॉडल श्रेया मिश्रा शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'जीरो' में कैमियो करते नजर आएंगे। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान , कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा फिल्म में कई सितारों की मौजूदगी है। अभय से जब पूछा गया कि क्या इस फिल्म में कैटरीना उनके अपोजिट हैं तो उन्होंने कहा,'यह सच है कि मैं जीरो में कैमियो निभा रहा हूं। आनंद अच्छे दोस्त हैं। किरदार क्या है, यह अभी तो नहीं बता पाऊंगा। हां, लेकिन यह सच है कि छोटा सा प्यारा सा रोल है।' कैटरीना के साथ काम करने अनुभव के बारे में पूछे जाने पर अभय ने बताया कि इस बार कैटरीना से मिला तो अच्छा लगा लेकिन हम दोनों के सीन की टाइमिंग फिल्म में बहुत ही छोटी है। अधिक स्क्रीन स्पेस नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि वह शाहरुख खान के साथ फिल्म में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि फिल्म 'जीरो' एक बौने की कहानी है। फिल्म में सलमान खान भी एक गाने में नजर आएंगे और श्रीदेवी भी दिखेंगी। जिन्होंने अपने निधन ने पहले ही एक सीन शूट कर लिया था।

श्रेया मिश्रा का भी कैमियो:
जानी मानी मॉडल श्रेया मिश्रा भी शाहरूख की इस फिल्म में कैमियो करती नजर आएंगी। तीन साल पहले एक ब्यूटी प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही श्रेया मिश्रा को फिल्म 'जीरो' में छोटा लेकिन अहम रोल दिया गया है। चर्चा है कि फिल्म जीरो में श्रेया मिश्रा अभय देओल की गर्लफ्रेंड के रोल में होंगी। पहले खबर थी कि अभय इस फिल्म में कैटरीना कैफ से रोमांस करते नजर आएंगे। श्रेया मिश्रा ने इस फिल्म के लिए शूट भी कर लिया है। बड़ी फिल्म में अपने रोल को लेकर श्रेया मिश्रा बेहद उत्साहित है। श्रेया ने कहा कि मुकेश छाबड़ा की कास्टिंग कंपनी की वजह से उनका ये सपना पूरा हुआ है। उन्होंने शाहरुख खान को बेहद हार्ड वर्किंग बताया और कहा कि वो शॉट देने से पहले अपने साथी कलाकारों के साथ कई बार रिहर्सल करते हैं। बता दें कि ओडिशा की श्रेया मिश्रा 2015 में मिस यूनाइटेड कॉन्टिनेंट प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर आईं थीं।

Published on:
28 May 2018 08:30 pm