बॉलीवुड

क्या अभिजीत ने 5 फुटिया कह कर सलमान-शाहरुख का बनाया मजाक? स्टार्स को लेकर कही ये कड़वी बात

दरअसल, एक इवेंट के दौरान सिंगर ने बॅालीवुड स्टार सलमान खान और शाहरुख खान को लेकर काफी कड़वी बाते कहीं।
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2018, 9:40 AM IST
abhijeet bhattacharya harsh comment on salman khan and shahrukh khan
abhijeet bhattacharya harsh comment on salman khan and shahrukh khan

बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य काफी दिनों से बॅालीवुड इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं। कभी देश के चर्चित सिंगर रहे अभिजीत अब काम की तलाश में हैं। वह लगातार अपने विवादित बयानों से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। ऐसे में हाल में एक बड़े इवेंट के दौरान भी अभिजीत ने कुछ ऐसा कहा जिससे वह चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, एक इवेंट के दौरान सिंगर ने बॅालीवुड स्टार सलमान खान और शाहरुख खान को लेकर काफी कड़वी बाते कहीं।

अभिजीत का सलमान पर गुस्सा फूटा है। अभिजीत भट्टाचार्य ने एक इवेंट के दौरान कहा, ‘दबंग खान अपनी हर फिल्म में पाकिस्तानी सिंगर्स को लेते हैं, क्या भारताय सिंगर्स की आवाज खराब है? सबसे पहले तो बॉलीवुड से पाकिस्तानियों की सफाई होनी चाहिए।’ अभिजीत यहीं नहीं रुके, उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा,‘एक तरफ लाशें गिरती है, किसी का बेटा रोता है, कोई बेटा खोता है, कोई अपना बाप खोता है, लेकिन दूसरी तरफ सलमान ने कसम खा रखी है कि पाकिस्तानी सिंगर्स को काम जरुर देना है।’

इसके बाद जब मीडिया ने उनसे पूछा की पहले वह सलमान को सपोर्ट क्यों करते थे तो इसपर अभिजीत बोले, 'सलमान का सपोर्ट करने पर मेरी पत्नी ने मेरा फोन पानी में फेंक दिया था, लेकिन मैं कभी भी सलमान खान का फैन या सपोर्टर नहीं रहा हूं। सलमान इस लायक नहीं है कि मैं उनका फैंन बनूं। आप फिल्म के हीरो है इसका मतलब यह नहीं है कि आप को मैं पसंद करता हूं। मैं 5 फुट के किसी खान कलाकार का फैन नहीं हूं।’

न केवल सलमान बल्कि उन्होंने शाहरुख खान को लेकर भी कई बाते कहीं। सिंगर ने कहा, 'शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग खान बनाने में मेरी आवाज का बहुत बड़ा योगदान है।' अभिजीत के अनुसार, ‘मेरी आवाज ने शाहरुख खान को सुपरस्टार बनाया है। जब तक मैंने शाहरुख के लिए गाया वो एक रॉकस्टार रहे और जब मैंने उनके लिए गाना बंद कर दिया तो अब वो लुंगी डांस पर आ गए हैं।'

Updated on:
4 Oct 2018, 9:40 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘लोग मुझे अमिताभ बच्चन को मारने वाला समझने लगे थे’, ‘कुली’ के सेट पर हुए हादसे पर फिर छलका पुनीत इस्सर का दर्द

“मुंबई मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं”, बेबिका धुर्वे भारत से लौटीं दुबई तो बिगड़ी तबीयत, बताया बड़ा कारण

कौन हैं मनिंदर बुट्टर जिन्होंने दलेर मेहंदी विवाद के बीच मंत्री सुबोध उनियाल को ललकारा, बोले- हिम्मत है तो सबूत दिखाओ

‘उम्मीद है रिया चक्रवर्ती फिल्म देखकर खुद को सही महसूस करेंगी’, ‘पूजा मेरी जान’ की निर्देशक ने सुशांत की जिंदगी से प्रेरित फिल्म पर की बात

‘राजनीतिक मुद्दों पर बोलना कलाकारों का फैसला’, अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने आदोलनों पर दिया बयान, हिजाब पर कही बड़ी बात