27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुरुष हॉकी वर्ल्डकपः शाहरुख, अक्षय, रहमान व गुलजार होंगे प्रमुख आकर्षण

दोनों हीरो को मुख्य आकर्षण के रूप में देखा जा रहा है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 3 Oct 2018, 4:59 PM IST

file photo

file photo

(पत्रिका ब्यूरो,भुवनेश्वर): बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और अक्षय कुमार को भी उन हस्तियों में शामिल किया गया है जो ओडिशा के कलिंग स्टेडियम में होने वाले वर्ल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर अपने जलवे बिखरेंगे। पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप के लगभग डेढ़ महीना कुछ ही दिन बचे हैं। दोनों हीरो को मुख्य आकर्षण के रूप में देखा जा रहा है। उद्घाटन 27 नवंबर को होगा। ओडिशा सरकार ने प्रशंसको को करीब लाने के लिए राष्ट्रव्यापी प्रचार शुरू कर दिया है। फिल्म कलाकारों को भुवनेश्वर लाना इसी की एक कड़ी है।

एआर रहमान ने की हॉकी वर्ल्ड कप गीत की कम्पोजिंग,गुलजार ने दिए बोल

वर्ल्ड कप आयोजन समिति के एक सदस्य ने बताया कि दोनों फिल्म कलाकारों से बातचीत हो चुकी है। दोनों ने ओडिशा आने की पुष्टि कर दी है। उनका कहना है कि शाहरुख और अक्षय के आने से उद्घाटम समारोह का आकर्षण बढ़ गया है। यह बताया गया है कि शाहरुख और अक्षय कुमार कुछ गानों पर डांस का प्रदर्शन करेंगे। हालांकि इन दोनों के साथ ही कटरीना कैफ से भी बातचीत हुई है पर उनकी तारीख अब तक कन्फर्म होना बाकी है। हॉकी वर्ल्ड कप के गीत की कम्पोजिंग आस्कर से नवाजे जा चुके एआर रहमान ने की। गीत को बोल दिए हैं गुलजार ने।

राज्य के लोग गौरवान्वित महसूस करेंगे

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि प्रख्यात फिल्म कलाकारों को कलिंग स्टेडियम में पाकर राज्य और यहां के लोग खुद गौरवान्वित महसूस करेंगे । हॉकी का खेल ओडिशा के रोम रोम में रचा बसा है । यह हॉकी वर्ल्ड कप लोगों को नयी प्रेरणा देगा । हॉकी वर्ल्ड कप 28 नवंबर से लेकर 15 दिसंबर तक खेला जाएगा । इसमें कुल 16 देश भाग लेंगे ।

यह भी पढे:महिला विश्व चैम्पियनशिप में भारतीय दल की अगुवाई करेगी मैरी कॉम, शामिल होंगी ये महिला बॉक्सर