बॉलीवुड

Abhijit Majumdar Hospitalised: फेमस म्यूजिशियन-सिंगर ICU में भर्ती, हालत गंभीर

Abhijit Majumdar Hospitalised: मशहूर संगीतकार-गायक की हालत को देखते हुए सोमवार को उन्हें ICU में एडमिट किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 1 Sep 2025, 7:34 PM IST
Abhijit Majumdar Hospitalised
मशहूर संगीतकार-गायक अभिजीत मजूमदार (फोटो सोर्स: एक्स)

Abhijit Majumdar Hospitalised: मनोरंजन जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रसिद्ध ओड़िया संगीतकार और गायक अभिजीत मजूमदार (Abhijit Majumdar) की तबीयत रविवार को बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर सोमवार को उन्हें ICU में एडमिट किया गया है।

म्यूजिशियन की हालत गंभीर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिजीत पिछले कुछ समय से लिवर (Liver) की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके शरीर में सोडियम और पोटेशियम की कमी के कारण हालत और बिगड़ गई। 27 अगस्त को गणेश पूजा के एक संगीत कार्यक्रम में परफॉर्म करते समय उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हुईं। इसके बाद उन्हें तुरंत कटक के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। फैंस और शुभचिंतक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

गणेश पूजा उत्सव के दौरान बिगड़ी तबियत

ताजा जानकारी के मुताबिक, कथित तौर पर, अभिजीत मजूमदार (Abhijit Majumdar) 27 अगस्त, 2025 को गणेश पूजा के एक संगीत कार्यक्रम में परफॉर्म करने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें अचानक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें फौरन मेडिकल देखभाल के लिए ले जाया गया। उनके फैंस और शुभचिंतक उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

फैंस से लेकर परिवार वाले तक, सभी उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। फिलहाल परिवार वाले उनके साथ हैं। इस बीच कई उड़िया फिल्म अभिनेता, जैसे प्रद्युम्न लेंका और श्रीतम दास, उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे है।

श्रीतम दास ने बताया, “पहले जब उन्हें एक नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था, तब उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ था, लेकिन वे खुद से खा-पी नहीं पा रहे थे। उनके शरीर में सोडियम की मात्रा कम थी, जिसके कारण उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया। कई मेडिकल टेस्ट किए गए हैं, और उनकी रिपोर्ट्स धीरे-धीरे आ रही हैं। इलाज का असर धीरे-धीरे दिख रहा है, जो अच्छा संकेत है। हम सब उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।”