बॉलीवुड

जब देवानंद के काले कोट पहनने पर कोर्ट को लगाना पड़ा था बैन, वजह जानकर आप रह जाएंगे हैरान

रोमांस किंग के नाम से लोकप्रिय देव आनंद को उनके जुदा अंदाज के लिए जाना जाता था। उनकी डायलॉग डिलीवरी, अदाकारी, लुक्स और हेयरकट पर लाखों लड़कियां मरती थीं। लोगों उनकी बस एक झलक पाने को बेताब रहते थे। उस दौर में उनके फैशन सेंस के भी खूब चर्चे थे, लेकिन क्या आपको पता है एक समय ऐसा भी आया था जब कोर्ट को उनके ब्लैक कोट पहनने पर बैन लगाना बड़ा था।
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2022, 3:00 PM IST
actor dev anand was banned from wearing black coat in public place
actor dev anand was banned from wearing black coat in public place

अभिनेता देव आनंद अपने समय के सबसे बड़े सुपर स्टार थे। वह न सिर्फ अपने शानदार अभिनय के लिए आज तक जाने जाते हैं बल्कि उनके लुक्स और उनके अलग अंदाज पर भी फैंस फिदा रहते थे। लड़कियों में इनको लेकर एक अलग ही दीवानगी देखने को मिलती थी। हैंडसम देव आनंद काला पानी फिल्म में में सफेद शर्ट और काले कोट वाले लिबास में काफी पॉपुलर हुए। देव आनंद साहब ने अपने टैलेंट से करीब 6 दशकों तक लोगों के दिलों पर राज किया था।

देव आनंद ने अपने हुनर, अदाकारी और रूमानियत के जादू से लाखों फैंस बनाए थे। उनका फैशन सेंस का जादू भी फैंस के सिर पर चढ़कर बोलता था। देवआनंद को लेकर दीवानगी का आलम तो ये था उनकी एक झलक पाने के लिए लड़कियां बेताब रहती थीं, खासकर जब देव आनंद सफेद शर्ट पर काले कोट में बाहर निकलते थे। उस दौरान उन्हें देखने के लिए लोगों की कतार लग जाती थी।

देव आनंद का काला कोट काफी मशहूर हो गया था, लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब कोर्ट को देव आनंद के काले कोट पहनने पर रोक लगानी पड़ी थी, इसके पीछे की वजह हैरान कर देने वाली थी।

यह भी पढ़ें- क्या Brahmastra में किंग खान ही हैं 'देव'?

साल 1958 में आई फिल्म 'काला पानी' में देव आनंद के सफेद शर्ट और काले कोट वाले लुक ने लड़कियों को ही नहीं बल्क‍ि लड़कों को भी दीवाना बना दिया था। इसके बाद देव साहब के काले कोट पर बैन लगाने की कवायद भी शुरू हुई थी। इस बात का जिक्र देव आनंद के ऑटोबायोग्राफी में किया गया है।

दरअसल, देव आनंद जब भी सफेद शर्ट के ऊपर काले रंग का कोट डालकर बाहर निकलते थे, तो लड़कियां उन्हें देखने के लिए इकट्ठा हो जाती थीं। इतना ही नहीं बल्क‍ि लड़कियां उन्हें देखने के लिए छत से छलांग लगा देती थीं। अपने बेहतरीन लुक के साथ देव का यूं सार्वजन‍िक रूप से बाहर आना लोगों की जान पर बन आई थी।

60 के दशक में हिंदी सिनेमा में अपने हर किरदार से लोगों का दिल छू लेने वाले देव आनंद का जन्म 26 सितंबर 1923 को पंजाब के शंकरगढ़ में हुआ था। देव आनंद का असली नाम धर्मदेव पिशोरीमल आनंद था, लेकिन उन्हें बॉलीवुड में वह सिर्फ देव आनंद या फिर देव साहब के नाम से मशहूर हुए।

1946 से 2011 तक देव आनंद ने फिल्मों मे काम किया। 88 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म चार्ज शीट में काम किया था। 4 दिसंबर, 2011 को हिंदी सिनेमा के इस दिग्गज सितारे ने लंदन में अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें- नेहा कक्कड़ और फाल्गुनी के झगड़े में कूदीं सोना मोहापात्रा

Published on:
Also Read
View All
‘मैं उस हादसे में मरने वाली सबसे पहली होती’, भगवान कृष्ण को याद करके भावुक हुईं अभिनेत्री काजल अग्रवाल, ‘इंडियन 2’ के क्रेन हादसे पर किया खुलासा

करण जौहर के इंटीमेसी वाले सवाल पर क्या बोल गए अक्षय कुमार? हंसकर लोट-पोट हुए रवि किशन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के खिलाफ मुंबई में प्रदर्शन, राम-लक्ष्मण के लुक्स और किरदारों को लेकर VHP ने की बैन की मांग

सलमान की ‘मातृभूमि’ से टक्कर के बीच श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- फिल्म अच्छी लग रही है

“शरद कपूर को कर रही हैं इस्तेमाल”, हेमा चौधरी पर लगे आरोपों पर भड़की दोस्त आंचल, NGO आग की बताई सच्चाई