
shahrukh khan as dev in brahmastra fans new theory ranbir kapoor alia bhatt
जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'ब्रम्हास्त्र' (Brahmastra) इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म आज भी बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है। फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज हुई थी, जिसको दर्शकों का काफी अच्छी रिस्पॉन्स मिला, लेकिन अब इस बीच फिल्म के एक किरदार को लेकर बहस छिड़ गई है। फिल्म में शाहरुख के कैमियो ने भी सभी को प्रभावित किया है।
फिल्म में एक्टर को एक्शन करता देख थिएटर में खूब सीटियां बजीं, इस बीच किंग खान की वायरल हो रही शर्टलेस तस्वीर को फिल्म से जोड़कर देखा जा रहा है। फिल्म के दूसरे पार्ट की घोषणा हो चुकी है। बताया जा रहा है कि 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट 2- देव' की कहानी इन्हीं के इर्द-गिर्द होगी।
ये भी कहा जा रहा है कि देव का रोल रणवीर सिंह और अमृता का किरदार दीपिका पादुकोण निभाएंगी, लेकिन इस बीच शाहरुख की शर्टलेस तस्वीर ने सबको परेशानी में डाल दिया है। पहले देव के किरदार के लिए रणवीर के अलावा ऋतिक रोशन का नाम भी चर्चा में आया था, लेकिन बाद में रणवीर का सामने आने लगा, लेकिन अब दर्शक मान रहे हैं कि फिल्म के पार्ट 2 में देव का किरदार शाहरुख खान निभाएंगे।
यह भी पढ़ें- नेहा कक्कड़ और फाल्गुनी के झगड़े में कूदीं सोना मोहापात्रा
ऐसा शाहरुख की शर्टलेस फोटो को देखने के बाद कहा जा रहा है। शाहरुख खान (Shahrukh Khan as Dev) ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर अपनी एक शर्टलेस फोटो शेयर की। इसमें वो अपने सिक्स पैक फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं, ये तस्वीर कुछ देव के किरदार से मिलती जुलती दिखाई दे रही है।
SRK की ये फोटो देखने के बाद कुछ फैंस ये दावा करने लगे कि 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra 2) में देव का किरदार रणवीर सिंह या ऋतिक रोशन नहीं, बल्कि खुद शाहरुख खान निभाएंगे। हालांकि इसमें कितना सच है ये किसी को पता नहीं।
इन लोगों का कहना है कि 'ब्रह्मास्त्र' में शाहरुख खान ने साइंटिस्ट मोहन भागर्व का रोल निभाया था और वे वानरास्त्र भी थे। ऐसे में एक यूजर ने कहा, 'नहीं। अगर ये सच होता तो उसको मारा नहीं जाता।'
एक और यूजर ने कॉमेंट किया, 'अबे अगर वो ही देव रहता तो जुनून उससे ब्रह्मास्त्र का पीस (टुकड़ा) क्यों लेती... वो खुद जाके नहीं ले लेता सबसे!'
शाहरुख फिल्म में कैमियो रोल में नजर आए हैं। फिल्म में उन्हें ब्रह्मास्त्र के रखवालों में से एक दिखाया गया है। शाहरुख को इसमें वानर अस्त्र की शक्ति प्रदान होती है। साल 2018 की 'जीरो' के बाद शाहरुख अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आए हैं।
25 जनवरी, 2023 को पठान के साथ किंग खान फिल्मों में अपनी वापसी करेंगे। इसमें वे दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। उसके बाद, शाहरुख एटली द्वारा निर्देशित जवान में नयनतारा के साथ नज़र आएंगे । साल 2023 के अंत तक, शाहरुख राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में तापसी पन्नू के साथ अपने फैंस का मनोरंजन करेंगे।
यह भी पढ़ें- संगीत की दुनिया में अमिताभ बच्चन ने रखा कदम
Published on:
26 Sep 2022, 2:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.