बॉलीवुड

राजकुमार क्यों चाहते थे मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार में कोई शामिल न हो ? बताई थी ये वजह

फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर राजकुमार फिल्मों में ज्यादातर अपने डॉयलाग को लेकर प्रसिद्ध थे। लेकिन मरने से पहले उन्होंने एक सख्त हिदायत देकर सबको हैरान कर दिया था।
2 min read
• •
Updated: 3 Jul 2021, 12:57 PM IST
raaj_kumar.jpg

नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री में राजकुमार (Rajkumar) का नाम उनके बेहतरीन अभिनय के साथ साथ बुलंद आवाज के लिए जाना जाता था। जिस पर उनके दमदार डायलॉग फिल्में में जान भर देते थे। राजकुमार जितने फिल्मी पर्दे पर खुलकर बोलते थे बैसे ही वो अपनी जीवन में भी बेबाक बोलने वाले इंसान थे। 80 से 90 के दशक में राजकुमार ने अपने खास अभिनय से करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना लिया था।

राजकुमार बॉलीवुड के ऐसे कलाकार थे जिन्हें 80के दशक में सबसे ज्यादा अवार्ड मिले थे। उनके खास अभिनय को देखते हुए लाखों- करोड़ों लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते थे। लेकिन इस चेहरे को दिखाने के लिए ही राजकुमार ने एक बड़ी शर्त रख दी थी। और उनकी शर्त के मुताबिक ही ऐसा हुआ था कि जब राजकुमार का अंतिम संस्कार किया गया तो उस दौरान उनके फैंस को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई। उनका अंतिम संस्कार बेहद गुपचुप तरीके से किया गया था। उनके अंतिम संस्कार के समय सिर्फ परिवार के चंद लोग ही मौजूद हुए थे। उनके फैंस इस बात को नही जान पाए आखिर राजकुमार का अंतिम इतने गुपचुप तरीके से क्यों किया गया?

दरअसल यह मामला उस समय का है जब राजकुमार को गले में कैंसर हो गया। उस दौरान उन्हें खाने पीने को लेकर सांस तक लेने में तकलीफ होने लगी थी। राजकुमार की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी, ऐसे हालातों में भी वो नहीं चाहते थे कि किसी को भी उनकी बीमारी के बारे में पता चले। यह बात सिर्फ उनके परिवार वालों को पता थी।गले में कैंसर के चलते राजकुमार की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी और 3 जुलाई 1996 को राजकुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

लेकिन राजकुमार को अपनी मौत का एहसास पहले ही हो गया था। ऐसे में मरने से पहले उन्होंने अपने परिवार को बुलाया और कहा, कि आज रात ही मै निकाल जाऊं ,और मैं चाहता हूं कि मेरे मरने के बाद मेरा अंतिम संस्कार करना, मुझे जला लेना, लेकिन मेरे मरने की खबर किसी को नही देना।

Updated on:
3 Jul 2021, 12:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन