बॉलीवुड

टिकट न मिलने पर खफा हुआ ये एक्टर! छोड़े BJP के 60 से ज्यादा व्हॉट्सएप ग्रुप

BJP leader Actor: एक्टर बीजेपी से टिकट न मिलने पर गुस्से में हैं? इस वजह से उन्होंने कई बड़े फैसले भी लिए हैं।
less than 1 minute read
Mar 27, 2024
actor_rudranil_ghosh_bjp_leader_angry_after_not_getting_ticket_leave_60_bjp_whatsapp_group.jpg
एक्टर हुए बीजेपी से नाराज?

BJP leader Actor: एक्टिंग के बाद राजनीति में कदम रखने वाले नेता रुद्रनील घोष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य हैं। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी 5वीं लिस्ट जारी कर दी है। एक्ट्रेस कंगना रनौत से लेकर एक्टर अरुण गोविल तक को टिकट मिला है। ऐसे में रुद्रनील घोष जो पहले से बीजेपी में थे उन्हें टिकट नहीं मिला है। अब अभिनेता ने पार्टी के कई व्हॉट्सएप ग्रुप छोड़ दिए हैं। टिकट न मिलना इसकी वजह बताई जा रही है।

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार टिकट न मिलने के बाद से ही रुद्रनील खासा गुस्से में नजर आ रहे थे। पश्चिम बंगाल के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी होने के एक दिन बाद उन्होंने बीजेपी के 60 व्हॉट्सएप को छोड़ दिया है। उनका कहना है कि पार्टी को छोड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है, पर मुझे अभी तक यह पता साफ नहीं है कि एक उम्मीदवार के रूप में किसी भी पार्टी में अपनी जगह बनाने के लिए क्या मानदंड की आवश्यकता होती है"।

एक्टर ने आगे कहा- "जहां तक TMC से लड़ने की बात है, तो मैंने 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान बिना पीछे हटे चुनौती का डटकर सामना किया था। वैसे, बीजेपी ने अभी तक झारग्राम, बिरभूम, डायमंड हार्बर और आसनसोल जैसी (लोकसभा) सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है देखते हैं आगे क्या होता है"। बता दें, रुद्रनील घोष ने 2021 के चुनावों में बीजेपी उम्मीदवार के रूप में भबनीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, पर वहां से वह हार गए थे।

Published on:
27 Mar 2024 08:01 am
Also Read
View All
शादी से पहले आकांक्षा रंजन-शरण शर्मा का रोमांटिक डांस VIDEO वायरल, कॉकटेल पार्टी में स्टार्स ने जमाया रंग

टीवी एक्टर राजेश पुरी ने दी सुनीता आहूजा को सलाह, बोले- ‘बोलने से पहले गोविंदा की सुपरस्टार वाली इमेज का ध्यान रखें

प्रेग्नेंसी के आखिरी वक्त में दीपिका पादुकोण ने बयां किया दर्द, दूसरे बच्चे के आने से पहले शेयर किया खास अपडेट

MeToo विवाद के बाद गुमनामी में जी रहे हैं TV के ‘संस्कारी बाबूजी’ आलोक नाथ, दोस्त बोले- ‘अब किसी से मिलना नहीं चाहते’

200 करोड़ की ‘Dhamaal 4’ ने पहले दिन कमाए 13.75 करोड़, नहीं तोड़ सकी ‘वेलकम टू द जंगल’ का ओपनिंग डे रिकॉर्ड