बॉलीवुड

शूटिंग के दौरान Salman Khan को मिली थी डॉगी की मौत की खबर, फार्महाउस पर दफनाकर करने लगे थे काम

फिल्म लंदन ड्रीम्स को पूरे 11 साल हो गए हैं। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक विपुल शाह ने अभिनेता सलमान खान को लेकर एक इमोशनल किस्सा शेयर किया है।
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2020, 2:34 PM IST
Actor Salman Khan Dog Died While Shooting For London Dreams
Actor Salman Khan Dog Died While Shooting For London Dreams

नई दिल्ली। बड़े पर्दे पर अक्सर हमने अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को कहानी के किरदारों में ही जान डालते हुए देखा है। लेकिन असल जिंदगी में वह काफी उतार-चढ़ाव से गुजरते हैं। हाल ही में लंदन ड्रीम्स ( London Dreams ) फिल्म के एक किस्से को विपुल शाह ( Vipul Shah ) ने शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अभिनेता सलमान खान ( Salman Khan ) को लेकर एक किस्सा सुनाया है।

विपुल शाह ने बताया कि लंदन ड्रीम्स की शूटिंग के दौरान सलमान खान के कुत्ते की मौत हो गई थी। वह अपने डॉगी के बेहद ही करीब थे। जब सलमान ने डॉगी के मरने की खबर सुनी वह फिर भी 6-7 घंटों तक शूटिंग करते रहे और जैसे ही शूटिंग खत्म हुई वह तुरंत अपने डॉगी के पास चले गए। उन्होंने अपने फॉर्महाउस पर ही उसे दफनाया और फिर से 4 बजे शूटिंग सेट पर लौट आए। वह अंदर से काफी दुखी थे। लेकिन शूटिंग के दौरान वह सबको यह महसूस करवा रहे थे कि वह काफी नॉर्मल है।

अभिनेता सलमान ने अपने डॉगी की मौत के बाद एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने डॉगी संग अपनी एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की थी। जिसके कैप्शन में उन्होंने कहा था कि इस एहसास को बयां करना बेहद ही मुश्किल है। इसी के साथ उन्होंने रोने का भी इमोजी बनाया था। आपको बता दें फिल्म लंदन ड्रीम्स 2009 में रिलीज़ हुई थी। फिल्म में सलमान के साथ-साथ अजय देवगन और एक्ट्रेस असिन भी नज़र आई थी। फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। वहीं 30 अक्टूबर को फिल्म ने अपने पूरे 11 साल पूरे कर लिए हैं। बता दें जल्द ही सलमान फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री दिशा पाटनी नज़र आएंगी।

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा